उत्तराखंड – पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आरोपी फरार

 

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी जिले से  एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । यहां मनोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नाल्ड गांव निवासी वर्षा (28) का विवाह बयाणा गांव निवासी विष्णु चौहान (35) से करीब नौ साल पहले हुआ था। एक महिला ने शुक्रवार दोपहर को पुलिस में शिकायत दी कि उसकी देवरानी घर में खून से लथपथ पड़ी मिली है। जबकि देवर घर से फरार है।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि महिला के सिर पर गंभीर चोटों के निशान और गले पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान मिले हैं।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना की जानकारी पर वर्षा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि उनका दामाद विष्णु चौहान नशे का आदी है। उसने पहले भी कई बार वर्षा के साथ मारपीट की थी। कहा कि विष्णु चौहान ने ही उनकी बेटी वर्षा की हत्या की है।

परिजनों की तहरीर पर मनेरी पुलिस स्टेशन में आरोपी विष्णु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। उनके दो मासूम बच्चे भी है। वहीं, इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है।

 

 

Related Articles

Back to top button