उत्तराखंड- चारा लेने जंगल में गई थी महिला, भालू से बचने के लिए दौड़ी, पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी जनपद से दुखद घटना की खबर सामने आ रही है।  भटवाड़ी के ओंगी गांव में घास लेने जंगल गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। वह बचने के लिए भागी तो पहाड़ी से गिर गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, औंगी गांव की कुछ महिलाएं रविवार देर शाम जंगल में चारा-पत्ती लेने गई थीं।  इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर  एक महिला पहाड़ी की ओर भागी। लेकिन संतुलन बिगडऩे से वह गहरी खाई में गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान बिनीता राणा (36 वर्ष) पत्नी सत्येन्द्र सिंह राणा निवासी ग्राम औंगी, तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक सौरा की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना के बाद औंगी गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button