38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इस पायलट ने छत पर बनाया था विमान, महाराष्ट्र सरकार से हुई 35000 करोड़ की डील

देश-विदेश

कहते हैं ना अगर कोई सपना मन से देखो तो जरूर पूरा होता है। इसका एक नया उदाहरण हाल ही में सामने आया है। दरअसल अपनी छत पर विमान बनाने वाले अमोल यादव अब देश में विमान बनाने का कारखाना खोलने जा रहे हैं और उनके इस सपने को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने पंख दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए उनके साथ 35000 करोंड़ रुपए की डील पर साइन की है।

महाराष्ट्र सराकर ने अमोल की कंपनी थ्रस्ट एयरक्राफ्ट प्रा. लि. को विमान बनाने के लिए एक कारखाना लगाने की मंजूरी दे दी है। यह समझौता अमोल और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम(एमआईडीसी) के बीच है। इससे बेरोजगारों को भी फायदा होगा। इस समझौते से करीब 10,000 नौकरियां निकलेंगी। जानकारी के मुताबिक यह कारखान पालघर जिले में 157 एकड़ से ज्यादा में बनाया जाएगा। फडणवीस चाहते हैं कि देश का पहला विमान बनाने वाला कारखाना महाराष्ट्र में खुले।

आपको बता दें कि पिछले साल फडणवीस ने सतारा जिले के अमोल यादव को उनका सपना सच करने के लिए मदद देने का वादा किया था। दरअसल यादव 6 सीट और 19 सीट वाले विमान बनाने वाले कारखाने का निर्माण करना चाहते हैं।

अमोल यादव ने बताया कि जो उन्होंने विमान बनाया था उसका अभी तक टेस्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि इसके लिए कुछ कंपोनेंट्स की जरूरत होगी। उसे बाहर से मंगाया गया है। जैसे ही भारत आते हैं एक बार उन कंपोनेन्ट्स को फिट कर दिया जाएगा। उसके बाद इस विमान को मार्च या फिर अप्रेल तक टेस्ट किया जाएगा।

अमोल यादव

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More