37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इनोवा गाड़ी नहर में गिरी, चालक सहित 10 लोगो की मृत्यु

उत्तर प्रदेश

मथुरा: थाना मगोर्रा क्षेत्रान्तर्गत मकेरा नहर पुलिया के पास सवारियों से भरी हुयी एक इनोवा गाड़ी नं0 एचपी-12बी-5498 नहर में गिर गयी। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर गाड़ी को नहर से निकाला गया गाड़ी में सवार सभी 10 व्यक्ति जिनमें 02 महिलायें, 02 पुरूष व 06 बच्चों की मृत्यु हो गयी। सभी मृतक जनपद बरेली के सुभाषनगर के निवासी थे, जो मेंहदी पर बालाजी राजस्थान तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।
इस संबंध मंे मगोर्रा पुलिस द्वारा सभी मृतको के पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु सदर मर्चरी भिजवाया गया है। मृतको के परिवार वाले सूचना पर आ गये है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता मृृतक
1. महेश शर्मा उम्र करीब 45 वर्ष नि0 सुभाष नगर थाना मगोर्रा बरेली।
2. दीपा शर्मा उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी महेश शर्मा
3. हार्दिक शर्मा उम्र करीब 15 वर्ष पुत्र महेश शर्मा
4. ऋतिक शर्मा उम्र करीब 14 वर्ष पुत्र महेश शर्मा
5. खुशबू उम्र करीब 20 वर्ष पुत्री महेश शर्मा
6. सुरभी उम्र करीब 17 वर्ष पुत्री महेश शर्मा
7. पूनम शर्मा उम्र करीब 35 वर्ष पत्नी जयकरन
8. हिमांशी उम्र करीब 17 वर्ष पुत्री जयकरन
9. रोहन उम्र करीब 13 वर्ष पुत्र जयकरन
10. हरीश ड्राइवर उम्र करीब 26 वर्ष

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More