34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आॅटो एक्सपो 2018 की तारीखों की घोषणा

आॅटो एक्सपो 2018 की तारीखों की घोषणा
उत्तराखंड

देहरादून: भारत में आॅटोमोबाइल उद्योग का सबसे बड़ा मेला और अतिप्रतीक्षित आयोजन, आॅटो एक्सपो का आयोजन फरवरी 2018 के दूसरे सप्ताह में होने जा रहा है। एक्सपो में 9-14 फरवरी 2018 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में मोटर शो तथा 8-11 फरवरी 2018 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में कंपोनेेन्ट्स शो का अयोजन होगा। आॅटो एक्सपो 2018 के दोनों आयोजनो का उद्घाटन एक साथ 8 फरवरी 2018 को होगा।

आगंतुकों की बढ़ती संख्या और भारी दिलचस्पी को देखते हुए इस बार के मोटर शो में एक अतिरिक्त दिन रखा गया है ताकि आॅटो पसंद लोगों को विश्वस्तरीय उत्पादांे को अच्छी तरह देखने का अवसर मिल सके।

आॅटो एक्सपो – मोटर शो और कंपोनेन्ट शो का आयोजन संयुक्त रूप से सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मन्यूफैक्चरर्स (एसआइएएम),कन्फेडरेशन और इंडियन इडस्ट्री (सीआइआइ) तथा आॅटोमोटिव कंपोनेन्ट मैन्यूफैक्चरर्स असोसीएशन आॅफ इंडिया (एसीएमए) ने किया है। ये दोनों शो इस क्षेत्र में वैश्विक आॅटो शो के रूप में काफी लोकप्रिय और प्रतिष्ठित है। आॅटो एक्सपो भारतीय आॅटोमोटिव उद्योग के तेज विकास का प्रतिबिम्ब है और यह उद्योग की भव्यता का समुचित प्रदर्शन करता है। यह आयोजन आॅटोमोटिव उद्योग के लिए एक मंच बन चुका है, जहाँ उद्योग द्वारा विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा भविष्यवादी मोबिलिटी सिद्धान्तों एवं डिजाइनों की कुशलता का प्रदर्शन किया जाता है।

आॅटो एक्सपो – मोटर शो की प्रमुख विशेताओं की चर्चा करते हुए एसआइएएम के महानिदेशक, श्री विष्णु माथुर ने कहा कि, ”आॅटो एक्सपो भारत में आॅटोमोबाइल उद्योग के लिए सबसे पसंदीदा प्लैटफाॅर्मों में से एक रहा है, और शो की लगातार सफलता की बदौलत इसका विश्वव्यापी सम्मान स्थापित हुआ है, जिसमें सहभागी ब्रांडों को विश्वव्यापी पहचान मिलती है। आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2018 का लक्ष्य उद्योग के विशालतम आॅटोमोटिव प्रदर्शनी आयोजित करना और उद्योग एवं आगंतुक दर्शकों को सह-निर्माण, सह-अस्तित्व तथा सफलता का अवसर प्रदान करना है।“

आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2018 1,85,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है, जहाँ सभी बड़ी-बड़ी आॅटोमोबाइल कंपनियाँ 15 अंदरूनी मंडपों में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। यहाँ आकर्षक एवं नए उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से आॅटो-पसंद लोगों की उत्सुकता बढ़ाने की सारी तैयारियाँ की गई हैं। अनेक विंटेज कारों, सुपर कारों और अन्य वाहनों के अलावा, इस बार एक विशेष एवं अद्वितीय पहल की गई है, जिसके अंतर्गत आगंतुकों के लिए स्पेशन जोन्स बनाए गए हैं। इनमें इनोवेशन जोन, डेस्टिनेशन जोन, स्मार्ट मोबिलिटी जोन और कंपीटीशन जोन सम्मिलित हैं जहाँ एक ही स्थान पर विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी-संचालित उत्पाद देखे जा सकते हैं।

आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2018 के टिकट खास तौर पर ठववाडलैीवूण्बवउ पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा आइईएमएल, ग्रेटर नोएडा एवं दिल्ली एनसीआर में चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों की खिड़की पर भी टिकटों की व्यवस्था है।

मोटर शो के समानान्तर, आॅटो एक्सपो-कंपोनेन्ट शो 2018 का आयोजन होगा जिसकी थीम ‘विश्व संचालक आॅटोमोटिव टेक्नोलाॅजी’ रखी गई है। यह शो 60,000 वर्गमीटर में फैला होगा और इसमें लगभग 1,200 कंपनियाँ भाग ले रहीं हैं। चीन, कनेडा, जर्मनी, जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया और यूके सहित अनेक विदेशी मंडपों में विभिन्न अत्याधुनिक कंपोनेंट टेक्नोलाॅजी का प्रदर्शन किया जाएगा। बाजार एवं निवेश की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से लगभग 15 देशों के विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

आॅटो एक्सपो-कंपोनेन्ट शो के मुख्य बिन्दुओं के बारे मंे बताते हुए एसीएमए के महानिदेशक, श्री विन्नी मेहता ने कहा कि, ”भारी विनियामक बदलावों की पृष्ठभूमि में इस आॅटो एक्सपो-कंपोनेन्ट शो में भावी मोबिलिटी के लिए नवीनतापूर्ण प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा, भारतीय आॅटो कंपोनेन्ट उद्योग का वैश्विक आपूर्ति शृंखला के साथ तेज एकीकरण की बदौलत आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता हर साल बढ़ती जा रही है। हमें पक्का भरोसा है कि इस बार के आॅटो एक्सपो-कंपोनेन्ट शो में पहले के किसी भी आयोजन से ज्यादा व्यापार एवं कारोबार संपादित होंगे।“

कंपोनेन्ट शो के वर्ष 2018 संस्करण में टेक्नोलाॅजी, उत्पाद, नवाचार, कार्यकुशल विनिर्माण एवं ढुलाई पर विशेष जोर रहेगा। व्यावसायिक मेहमानों पर विशेष ध्यान और उनकी सुविधा के लिए उत्पाद वर्गीकरण अधारित बियरिंग, गराज, औजार, एक्सेसरीज और नवाचार पर विशिष्ट मंडपों के साथ-साथ एक खास मंडप एसीएमए सेफर ड्राइव्ज पर भी होगा जिसका उद्देश्य सड़कों पर उत्तरदायित्वपूर्ण ड्राइविंग और असली पार्ट-पुर्जों के इस्तेमाल के प्रति दर्शकों को जागरूक करना है।

आॅटो एक्सपो 2018 के लिए उत्सुकता बढ़ने लगी है और इसकी तैयारी जोरों पर है। अतिरिक्त रोमांचक कार्यक्रमों वाले इस महा आयोजन में आना बेशक एक यादगार अवसर होगा। बेसब्री से आॅटो एक्सपो 2018 के अविस्मरणीय अनुभवों का इंतजार करें!

अधिक जानकारी के लिए कृप्या संपर्क करें।

दीक्षांत नेगी
एसआइएएम
फोन: 91 11 47103010

विकास कुमार
मो. 8057409636

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More