41 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आईपीएल ऑक्शन 2018 की लाइव कवरेज, भारतीय खिलाड़ीयो पर बरसे पैसे

खेल समाचार

बेंगलुरू: आज IPL 2018 के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी की जा रही है और इस नीलामी की शुरुआत आज शिखर धवन की नीलामी के साथ हुई। शिखर धवन को उनके पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद में RTM नियम के अनुसार 5.2 करोड़ में खरीदा। शिखर धवन के बाद आईपीएल ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन की नीलामी की गई। रविचंद्रन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब में 7.6 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

नोट: लाइव कवरेज पाने के लिए हर 2 मिनट में रिफ्रेश करें

आईपीएल ऑक्शन 2018 की लाइव कवरेज

1. शिखर धवन: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को उनकी पुरानी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर 5.2 करोड़ के साथ अपनी टीम में जगह दी है।

 2. अजिंक्य रहाणे: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को उनकी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ की राशि चुकाकर अपनी टीम में बरकरार रखा।

3.रविचंद्रन अश्विन: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को 7.6 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया। रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगाई थी।

4.कीरोन पोलार्ड: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के RTM नियम से 5.4 करोड़ की राशि चुका कर अपनी टीम में बरकरार रखा है।

 5. क्रिस गेल: T20 के बादशाह कहे जाने वाले क्रिस गेल को आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन किसी भी टीम ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया और क्रिस गेल अनसोल्ड खिलाड़ी रहे।

6. बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स अब तक के आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बिके हैं। बेन स्टोक्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

 7. फाफ डु प्लेसिस: दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने RTM नियम से अपनी टीम में शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस के लिए 1.6 करोड़ की राशि चुकाई।

 8. मिचेल स्टार्क: इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को 9.4 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

 9. हरभजन सिंह: हरभजन सिंह को 2 करोड रुपए देकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया

 10. शाकिब अल हसन: इस बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

 11. ग्लेन मैक्सवेल: इस ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 09 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।

 12. गौतम गम्भीर: पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को आज हो रहे ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2.8 करोड़ में खरीदा।

 13. ड्वेन ब्रावो: ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने RTM नियम से 6.4 करोड रुपए में रिटेन किया।

 14. जोए रूट: जोए रूट को IPL 2018 के ऑक्शन किसी भी IPL टीम ने नहीं खरीदा।

15. युवराज सिंह: युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड रुपए देकर खरीदा।

 16. केन विलियमसन: केन विलियमसन को उनकी पुरानी IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने RTM नियम से रिटेन किया।

 17. करूण नायर: करुण नायर को 5.6 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया।

18. के एल राहुल: केएल राहुल को 11 करोड में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

19: मुरली विजय: मुरली विजय पर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया।

20: डेविड मिलर: डेविड मिलर को किंग्स इलेवन पंजाब ने RTM नियम से तीन करोड़ देकर अपनी टीम में बरकरार रखा।

21. आरोन फिंच: आरोन फिंच को 6.2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

22. ब्रेंडम मैकुलम: न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 3.6 करोड़ में खरीदा.

23. जेसन रॉय: जेसन रॉय को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा।

24. हाशिम अमला: हाशिम अमला को आईपीएल ऑक्शन 2018 में कोई खरीदार नहीं मिला।

25. क्रिस लिन: क्रिस लिन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.6 करोड़ में खरीदा।

26. मनीष पांडे: मनीष पांडे को 11 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया।

27. मार्टिन गुप्टिल: मार्टिन गुप्टिल को किसी भी IPL टीम ने नहीं खरीदा।

अब तक के आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

 28. क्रिस वोक्स: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के लिए बेंगलुरु और चेन्नई में भिड़ंत हुई। लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7.4 करोड देकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया।

29. कार्लोस ब्रेथवेट: कार्लोस ब्रेथवेट को 2 करोड रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

30. शेन वॉटसन: शेन वॉटसन को 4 करोड रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

31. केदार जाधव: केदार जाधव को 7.6 करोड रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

32. कोलिन डि ग्रामे: कोलिन डि ग्रामे को 2.2 करोड रुपए में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने खरीदा।

33. जेम्स फॉकनर: ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर को आईपीएल ऑक्शन 2018 में किसी भी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा।

34. यूसुफ पठान: यूसुफ पठान को 1.90 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया।

35. कोलिन मुनरो: दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.9 करोड रुपए में कोलिन मुनरो को खरीदा।

36. स्टुअर्ट बिन्नी: स्टुअर्ट बिन्नी को 50 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल ने खरीदा।

37. मार्कोस स्टोनिस: मार्कोस स्टोनिस को किंग्स इलेवन पंजाब ने RTM नियम से 6.2 करोड रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा।

38. मोइन अली: मोईन अली को 1.7 करोड रुपए में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने खरीदा।

39. पार्थिव पटेल: पार्थिव पटेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

40. कविंटन डिकॉक: क्विंटन डी कॉक को 2.8 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने खरीदा।

41. रिद्धिमान साहा: रिद्धिमान साहा को टीम में लेने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगी और अंत में सनराइजर्स हैदराबाद में बीच में आकर 5 करोड रुपए में रिद्धिमान साहा को खरीद लिया।

42. जोनी बेरिस्तो: जोनी बेरिस्तो को किसी ने नही खरीदा।

43. दिनेश कार्तिक: दिनेश कार्तिक को 7.6 करोड रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

44. नमन ओझा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

45. रोबिन उथप्पा: कोलकाता नाइट राइडर्स ने RTM नियम से रोबिन उथप्पा को 6.4 करोड़ में रिटेन किया।

46. संजू सैमसन: संजू सैमसन को 8 करोड रुपए में राजस्थान रॉयल ने खरीदा।

47. अम्बाती रायडू: अंबाती रायडू को 2.2 करोड रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

48. सैम बिलिंग्स को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

49. जोस बटलर: राजस्थान रॉयल ने 4.4 करोड रुपए में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अपनी टीम में शामिल किया।

50. मुस्तफिजुर रहमान: बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज को 2.2 करोड रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

51. मिचेल जॉनसन को किसी टीम ने नहीं खरीदा।

52. जोश हेजलवुड को भी किसी ने भी नहीं खरीदा।

53. पेट कंमिन्स: पेट कंमिन्स को 5.4 करोड़ रुपये में मुम्बई इंडियंस ने खरीदा।

54. उमेश यादव: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को 4.2 करोड रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा।

55. टिम साउदी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

56. आईपीएल 2018 ऑक्शन में इशांत शर्मा को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

57. मोहम्मद शमी: मोहम्मद शमी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने RTM नियम से 3 करोड रुपए में रिटेन किया।

58. मिचेल मैकलारेन को किसी टीम ने नहीं खरीदा।

59. लसिथ मलिंगा को नहीं मिला खरीददार।

60. कागिसो रबाडा: दिल्ली डेयरडेविल्स ने आरटीआई नियम का प्रयोग करते हुए कागिसो रबाडा को 4.2 करोड रुपए में रिटेन किया।

61. पीयूष चावला: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पीयूष चावला को आरटीएम नियम से 4.2 करोड में रिटेन किया।

62. इमरान ताहिर: इमरान ताहिर को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड रुपए में खरीदा।

63. ईश सोढ़ी को IPL में कोई खरीददार नहीं मिला।

64. राशिद खान: राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद में RTM नियम से 9 करोड रुपए देकर अपनी टीम में बरकरार रखा।

65. अमित मिश्रा: अमित मिश्रा को 4 करोड रुपए देकर दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

66. सैम्युल बद्री को आईपीएल ऑक्शन 2018 में कोई खरीदार नहीं मिला।

67. यजुवेंद्र चहल: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 6 करोड देकर यजुवेंद्र चहल को रिटेन किया।

68. एडम जंपा को कोई खरीददार नहीं मिला।

69. कुलदीप यादव: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.6 करोड रुपए देकर कुलदीप यादव को अपनी टीम में बरकरार रखा है।

70. सूर्यकुमार यादव: सूर्यकुमार यादव को 3.2 करोड रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

71. शुभम गिल: अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज शुभम गिल को 1.8 करोड रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

72. इशांत जग्गी: इशांत जग्गी को 20 लाख रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।

73. रिक्की भुज: रिकी भुज को 20 लाख रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

74. मयंक अग्रवाल: मयंक अग्रवाल को एक करोड रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

75. हिमांशु राणा: हिमांशु राणा को कोई खरीददार नहीं मिला।

76. राहुल त्रिपाठी: राजस्थान रॉयल में 3.4 करोड रुपए में राहुल त्रिपाठी को खरीदा।

77. मनन वोहरा: मनन वोहरा को 1.1 करोड रुपए में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया।

78. सिद्धेश लाड को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

79. पृथ्वी शॉ: भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड रुपए में खरीदा।

80. राहुल तेवतिया: राहुल तेवतिया को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 करोड रुपए में खरीदा।

81. दीपक हुड्डा: सनराइजर्स हैदराबाद में दीपक हुडा को 3.6 करोड रुपए में रिटेन किया।

82. विजय शकर: दिल्ली डेयरडेविल्स ने विजय शंकर को 3.2 करोड़ में खरीदा।

83. हर्षल पटेल: हर्षल पटेल को ₹20 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।

84. कमलेश नागरकोटी: कमलेश नागरकोटी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.2 करोड रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

85. क्रुणाल पंड्या: हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 8.8 करोड रुपए देकर आरटीआई नियम का प्रयोग करके रिटेन किया।

Sportzpari

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More