27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आईएसएल नीलामी में अनस और लिंगदेह हुए मालामाल, कई खिलाडियों की हुई चांदी

खेल समाचार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे संस्करण के नीलामी में 200 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार कुल 10 टीमें इंडियन सुपर में हिस्सा ले रही है। जमशेदपुर एफसी और बेंगलुरू एफसी आगामी संस्करण से लीग में पदार्पण करेंगी। आईएसएल के नए नियमों के मुताबिक़, एक टीम कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है। 18 खिलाड़ियों में से दो अंडर-21 खिलाड़ियों को चुनना जरूरी है।

चूंकि इस बार पहली बार जमशेदपुर टीम हिस्सा ले रही हैं तो सबसे पहले बोली लगाने का हक़ उसे दी जा रही है। इसके बाद दिल्ली डायनामोज अपनी बोली लगा सकती है क्यूंकि दिल्ली डायनामोज ने इस बार किसी भी प्लेयर को रिटेन नहीं किया है। हर टीम के पास सिर्फ दो मिनट का समय इसमें वह चाहें तो इच्छुक टीम से समझौता कर सकते हैं। इसी में उन्हें निर्णय लेना है कि बोली लगाए हुए खिलाड़ी को खरीदना है या नहीं।

नीलामी के पहले हाफ में इन टॉप 10 खिलाड़ियों की हुई चांदी:-

  1. युगेनसन लिंगदेह- कोलकाता- 1 करोड़ 10 लाख
  2. अनस – जमशेदपुर – 1 करोड़ 10 लाख
  3. सुब्रत पॉल- जमशेदपुर – 87 लाख
  4. बलवंत सिंह- मुंबई सिटी – 65 लाख
  5. अरिनंदम भट्टाचार्य – मुंबई सिटी -64 लाख
  6. रीनो एन्टो – केरला ब्लास्टर्स- 63 लाख
  7. नारायण दास- गोवा -58 लाख
  8. अल्बिनो गोम्स- दिल्ली डायनामोज – 50 लाख
  9. महताब हुसैन- जमशेदपुर -50 लाख
  10. जयेश राणे – कोलकाता -49 लाख

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More