29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अहरौरा क्षेत्र में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट करने वाले 08 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत लखनिया दरी (पर्यटक स्थल) पर वाराणसी निवासी महिला अपने परिवार व विदेशी फ्रंासिसी साथी यात्रियों के साथ घूमने के लिये गयी थी। वहाॅ पर विवेक नामक व्यक्ति द्वारा इनके साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया जिसका बीच बचाव करने पर विवेक व उसके साथियों द्वारा महिला व उनकी बहनों एवं उनके चाचा के साथ लाठी डंडा आदि से मारपीट की गयी।

    इस संबंध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0 395/17 धारा 148/336/323/ 504/354/511 भादवि बनाम विवेक आदि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

    दिनांक 10-12-2017 को थाना अहरौरा पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों 1- इमरान निवासी क0नं0 104 फेस 2 अशोक बिहार कालोनी जनपद वाराणसी, 2-दीपक कुमार निवासी म0नं0 एसए 18/27 गणपत नगर पहडिया थाना सारनाथ जनपद वाराणसी व 3-प्रभात निवासी बुद्धबिहार कालोनी नक्खीघाट थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 11-12-2017 को 5 अभियुक्तों अभिषेक कुमार यादव निवासी अनुपम नगर कालोनी पहाड़िया थाना सारनाथ वाराणसी, 2-कृष्णा यादव निवासी गणपतनगर कालोनी थाना सारनाथ वाराणसी, 3-विवेक केसरी निवासी पंचकोशी रोड तुलसीनगर थाना सारनाथ वाराणसी, 4-रवि कुमार भारद्वाज निवासी टडिया थाना सारनाथ वाराणसी व 5-जयकिशन निवासी सोना तालाब थाना सारनाथ वाराणसी को गिरफ्तार किया गया, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More