25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर की गयी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री सुलखान सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मृत्यु की घटना को गम्भीरता से लेते हुए समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपदों को इस प्रकार की घटनाओं की रोक-थाम हेतु अवैध शराब बनाने/बेचने वालों के विरूद्व कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये गये थे।

उक्त निर्देश के अनुपानल में पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर दिनांक 08-07-2017 से दिनांक 15-07-2017 तक कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान तस्करी से सम्बन्धित 49,552 लीटर शराब बरामद कर 440 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 419 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 1,03,546 लीटर अवैध/कच्ची शराब बरामद कर 2952 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2823 अभियोग पंजीकृत किये गये।
अभियान के दौरान अवैध शराब की 455 भट्ठियाॅ तथा अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त 66 वाहनों को बरामद किया गया।

जोन अभियोग की संख्या गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या अवैध शराब की बरामदगी (लीटर में) अवैध शराब की भट्टियों की बरामदगी की संख्या अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त बरामद वाहनों की संख्या
तस्करी संबंधी अवैध/
कच्ची शराब तस्करी संबंधी अवैध/
कच्ची शराब तस्करी संबंधी अवैध/
कच्ची शराब
इलाहाबाद 1 322 1 337 0 7911 47 2
आगरा 114 147 128 157 13729 14375 10 22
बरेली 7 117 8 121 3043 3467 34 2
कानपुर 17 533 17 560 2121 37646 82 6
लखनऊ 4 519 4 538 8659 10119 46 1
मेरठ 183 132 192 131 17579 2749 22 20
वाराणसी 16 240 12 258 2147 6617 71 6
गोरखपुर 77 813 78 850 2274 20662 143 7
योग 419 2823 440 2952 49552 103546 455 66

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More