37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अक्षय कुमार का डबल Dhamaka, इन 10 सुपरस्टार्स ने सबको पछाड़ा, अब सलमान की बारी

मनोरंजन

मुंबई: सालमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में सामने आया है कि इस फिल्म में सलमान खान का डबल धमाका होने वाला है। रेस 3 में आपको सलमान खान का ऐसा कारनामा देखने को मिलेगा जो पहले कभी देखने को नहीं मिला है। 21 साल पहले सलमान कुछ ऐसे ही कारनामे करते दिखे थे लेकिन अंदाज जरा अलग था। हालांकि अभी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो रेस 3 का क्लाइमैक्स ही लीक हो जाएगा।

सूत्रों की मानें तो रेस 3 का ट्विस्ट हैं खुद सलमान खान। जी हां, यानि कि हीरो भी वही और विलेन भी वही। लेकिन ये कोई ग्रे शेड नहीं है। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में सलमान खान का डबल रोल है और ये राज़ क्लाईमैक्स के समय बाहर आएगा। लगता है कि ये महज़ एक अफवाह के और कुछ भी नहीं है। हालांकि इन अफवाहों में थोड़ी सच्चाई हो सकती है। दरअसल, फिल्म के दो क्लाईमैक्स शूट हुए हैं, ये तो हम आपको बता ही चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले सलमान का डबल रोल 21 साल पहले आई फिल्म जुड़वा में देखने को मिला था। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं अब रेस 3 के लिए भी कुछ ऐसा ही माना जा रहा है। सिर्फ सलमान ही क्यों बॉलीवुड के कई स्टार्स अपनी फिल्मों में डबल रोल में नजर आकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं। आगे जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स के कुछ ऐसे ही डबल रोल के बारे में-

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना का डबल रोल सभी को खूब पसंद आया। ये फिल्म 2015 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी।

राउडी राठौर

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल निभाया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सबसे धमाकेदार फिल्म साबित हुई।

रोबोट

रजनीकांत ने फिल्म रोबोट में दो किरदार निभाए जिसमें एक में वो वैज्ञानिक और दूसरे में खुद रोबोट बने थे।

जुड़वा

जुड़वा में सलमान के डबल रोल ने कॉमेडी का डबल तड़का लगाया था।

चालबाज

1989 में बनी इस हिट फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल था।

छोटे मिया बड़े मियां

ये फिल्म डेविड धवन की सुपरहिट ब्लॉकबस्टर रही है। इसमें अमिताभ और गोविंदा दोनों का ही डबल रोल था।

कमीने

शाहिद कपूर ने भी फिल्म कमीने में डबल रोल किया था। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म को कई सारे अवार्ड मिले थे।

दुश्मन

काजोल ने फिल्म में दुश्मन में डबल रोल किया था। इसमें काजोल अपनी बहन के बलात्कार का बदला लेती है।

सत्ते पे सत्ता

अभिताभ बच्चन की सत्ते पे सत्ता उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में उनका डबल रोल रहा है।

धूम 3

फिल्म धूम 3 में आमिर खान का डबल रोल था। फ‌िल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

filmibeat

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More