27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार (2016)

देश-विदेश

नई दिल्ली: वर्ष 2016 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार, कृषि उन्नति मेले- 2017 के उदघाटन समारोह में दिनांक 15 मार्च 2017 को सुबह 11 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली में दिये जाएंगे।

वर्ष 2016, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मशताब्दी वर्ष है। भारत सरकार द्वारा इस अवसर पर एक पुरस्कार “पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार” की स्थापना की गई है। पुरस्कार की कुल धनराशि रु 50.00 लाख है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर रु 25.00 लाख का एक पुरस्कार एवं क्षेत्रीय स्तर के रु 2.25 लाख के 11 पुरस्कार प्रतिवर्ष दिये जाने का प्रावधान है। इस पुरस्कार के विजेताओं का निर्णय देश भर के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों से प्राप्त नामांकनों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया गया है।

Related posts

4 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More