41 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जबरिया जोड़ी का पहला गाना हुआ रिलीज़, हनी सिंह के रैप पर झूमते दिखे सिद्धार्थ-परिणीति!

मनोरंजन

दमदार ट्रेलर और पोस्टर के साथ दर्शकों को उत्साहित करने के बाद, फ़िल्म का पहला गाना “खड़के ग्लासी” आख़िरकार रिलीज हो गया है जिसमें फ़िल्म की मुख्य जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा, हनी सिंह के रैप पर झूमते हुए नज़र आ रहे है।

“जबरिया जोड़ी” का यह गाना हनी सिंह के हिट नंबर “खड़के ग्लासी” का रीक्रिएटेड वर्शन है जिसमें हनी सिंह ने अपने रैप के साथ एक बार फिर चार चाँद लगा दिए। फ़िल्म के निर्माताओं ने ज्यूकबॉक्स से बहुप्रतीक्षित हिट ट्रैक, ‘खड़के ग्लासी’ को अपनी आकर्षक धुन के साथ आखिरकार रिलीज कर दिया है, जिसे सुन कर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे!

संगीत की दुनियां में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले यो यो हिनी सिंह “खड़के ग्लासी” में अपने रैप के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे है। इस नए मिक्स को मजेदार टच देने के लिए कूल और देसी अंदाज़ में रीक्रिएट किया गया है।

सुपरस्टार गायक को अपने आखिरी गीत मखना के लिए शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और अब, गायक अपने अगले रिलीज के लिए तैयार है। यो यो हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है।

हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता था।

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More