38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रियंका की फोटो शेयर कर निक ने हेटर्स को दिया करारा जवाब

मनोरंजन

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपना बर्थडे भी कथित बॉयफ्रेंड के साथ लंदन में मनाया था। इससे पहले दोनों भारत आए थे जहां निक, प्रियंका के परिवार से मिले और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे। इसके बाद दोनों साथ में ब्राजिल के लिए रवाना हो गए थे, जहां निक का शो होना था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी दोनों एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते दिख जाते हैं। उनके सोशल मीडिया स्टेटस भी कपल के बीच के प्यार को दिखाते हैं।

उम्र में 10 साल का फासला होने पर भी निक और प्रियंका की जोड़ी को कई फैन्स चियर कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें इससे ऐतराज है। इन हेटर्स को अब निक जोनस ने तस्वीर के जरिए करारा जवाब दिया है। उनकी इस तस्वीर से साफ है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके और प्रियंका के रिश्ते को लेकर लोग क्या सोचते हैं और वह हेटर्स की बातों पर ध्यान नहीं देते।

प्रियंका जल्द ही बॉलिवुड फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी। वह फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं। इसके साथ ही वह फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की भी शूटिंग करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर हैं। फिल्म में पीसी, जायरा वसीम की मां का किरदार निभाएंगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More