41 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कालसी के कालसी के खारसी मोटर मार्ग के सम्बन्ध में अधिकारियों की बैठक लेते हुएः ग्राम्य विकास मंत्री प्रीतम सिंह

उत्तराखंड
देहरादून: प्रदेश के गृह एवं ग्राम्य विकास मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रीतम सिंह ने आज विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में कालसी के

खारसी मोटर मार्ग के सम्बन्ध में अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने खारसी मोटर मार्ग के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. कालसी को तत्काल खारसी मोटर मार्ग का पुनः सीमांकन की कार्यवाही करते हुए वन विभाग को सूचित करने के निर्देश दिये। सीमांकन की पुष्टि करने हेतु प्रस्ताव पी.एम.जी.एस.वाई. तथा वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश मंत्री जी ने दिये।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण के अन्तिम निस्तारण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष वन संरक्षक, यमुना वृत्त तथा सदस्य क्षेत्रीय प्रबन्धक, टिहरी वन विकास निगम, उत्तराखण्ड अधीक्षण अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. सदस्य होंगे। मंत्री जी ने कहा कि यह उच्च स्तरीय समिति दिनांक 08.02.2016 को संयुक्त निरीक्षण कर प्रकरण का निस्तारण करेगी।
बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक (नोडल) देहरादून मोनिष मलिक, अपर प्रमुख वन संरक्षक गढ़वाल पौड़ी गम्भीर सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक टिहरी क्षेत्र बी.के.गांगटे, मुख्य अभियन्ता यू.आर.आर.डी.ए. देहरादून ए.के.दिनकर, मुख्य अभियन्ता पी.एम.जी.एस.वाई. गढ़वाल देहरादून, वन संरक्षक यमुना वृत्त देहरादून रंजन कुमार मिश्रा, डी.एफ.ओ. चकराता भूपेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पी.एम.जी.एस.वाई. देहरादून सी.एम.पाण्डे. मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More