41 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में गहरे विक्षोभ के कारण अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान की आशंका

देश-विदेश

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के समुद्रतटीय क्षेत्र के लिए तूफान पूर्व निगरानी जारी

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में समुद्र के ऊपर बना विक्षोभ पिछले 6 घंटे के दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और आज 14  दिसम्‍बर , 2018 को भारतीय समय के अनुसार 0530 बजे 8.2 डिग्री उत्‍तर अक्षांश और 87.6  डिग्री पूर्व देशांतर, ट्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, चेन्‍नई (तमिलनाडु) से 960किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 1130  किलोमीटर दक्षिण- दक्षिणपूर्व दिशा में केन्द्रित हो गया है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान तेज होकर चक्रवाती तूफान में और अगले 36 घंटों में भयंकर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। 17 दिसम्‍बर की दोपहर में इसके उत्‍तर- उत्‍तरपश्चिम की ओर बढ़ने और ओंगोल तथा काकीनाड़ा के बीच आंध्र प्रदेश के समुद्र तट को पार करने की काफी संभावना है।

तूफान की दिशा और इसकी प्रबलता का विवरण निम्‍नलिखित तालिका में दिया गया है-

दिनांक/समय (आईएसटी) स्थिति (अक्षांशउत्‍तर/

देशान्‍तरपूर्व)

हवा की अधिकतम गति (किलोमीटर प्रति घंटा) चक्रवाती विक्षोभ की श्रेणी
14.12.18/0530 8.2/87.6 हवा का झोंका50-60 से 70 गहरा विक्षोभ
14.12.18/1130 8.8/87.0 55-65 से 75 गहरा विक्षोभ
14.12.18/1730 9.4/86.2 60-70 से 80 चक्रवाती तूफान
14.12.18/2330 10.0/85.6 65-75 से 85 चक्रवाती तूफान
15.12.18/0530 10.6/85.1 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
15.12.18/1730 11.8/84.2 80-90 से  100 चक्रवाती तूफान
16.12.18/0530 13.0/83.2 85-95 से 105 जबरदस्‍त चक्रवाती तूफान
16.12.18/1730 14.2/82.4 90-100 से 110 जबरदस्‍त चक्रवाती तूफान
17.12.18/0530 15.4/82.0 85-95 से 105 जबरदस्‍त चक्रवाती तूफान
17.12.18/1730 16.5/81.5 80-90 से 100 चक्रवाती तूफान
18.12.18/0530 17.5/81.2 65-75 से 85 चक्रवाती तूफान

चेतावनियां :

  1. भारी वर्षा की चेतावनी :

·  15 दिसम्‍बर  की शाम से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्‍तरी समुद्रतटीय क्षेत्र के आस-पास वाले इलाकों में, अनेक स्‍थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

·   16 दिसम्‍बर  और 17 दिसम्‍बर  को आंध्र प्रदेश के समुद्रतटीय हिस्‍से के दूरदराज वाले स्‍थानों पर भारी से अत्‍यधिक भारी वर्षा (20सेमी से अधिक) होने की संभावना है।

ii.  आंध्र प्रदेशउत्‍तरी तमिलनाडु और पुदुच्‍चेरी के तटीय क्षेत्रों में तेज हवा की चेतावनी :

·   15 दिसम्‍बर से आंध्र प्रदेश, उत्‍तरी तमिलनाडु और पुदुच्‍चेरी में और उससे दूर समुद्र तट पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तट पर 17 दिसम्‍बर को उसकी रफ्तार बढ़कर 80-90  किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

iii समुद्री इलाकों के लिए हवा की चेतावनी :

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और आसपास के दक्षिण-पश्चिम इलाके में 55-65 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं। इनके 14 दिसम्‍बर की शाम तक 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 85 किलोमीटर प्रति घंटे और इसके 15 से 16 दिसम्‍बर की शाम के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और आस-पास पश्चिमी मध्‍य क्षेत्र में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक और 16 से 17 दिसम्‍बर की शाम के दौरान बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 110 किलोमीटर पहुंचने की उम्‍मीद है।

iv. समुद्र की स्थिति

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और नजदीकी दक्षिण-पश्चिम में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। 14 दिसम्‍बर की शाम तक इनके और अधिक ऊंचा होने की आशंका है। 15 दिसम्‍बर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्‍से और इसके आसपास के पश्चिमी मध्‍य क्षेत्र में और  बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य तथा आसपास के दक्षिण-पश्चिम हिस्‍से में ऊंची से लेकर अधिक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

v. मछुआरों के लिए चेतावनी :

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे आज 14 दिसम्‍बर  को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पश्चिमी और नजदीकी दक्षिण-पूर्वी हिस्‍से में, 15 दिसम्‍बर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिमी मध्‍य हिस्‍से में, 16 और 17 दिसम्‍बर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्‍य भाग में  न जाएं। जो लोग गहरे समुद्र में गए हुए हैं उन्‍हें सलाह दी जाती है कि वे समुद्र तट की ओर वापस लौट जाएं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More