39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महात्मा गांधी अगर जिंदा होते तो उन्हें भारत को देखकर धक्का लगता: ओबामा

देश-विदेश

वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है| बराक ओबामा ने कहा है कि भारत में धार्मिक असहनशीलता काफी बढ़ गई है| आज अगर महात्मा गांधी जिंदा होते तो उन्हें गहरा धक्का लगता|ओबामा ने कहा ”मैं और मिशेल अभी भारत यात्रा से लौटे हैं भारत एक अद्भुत, बहुत सपंदर और विविधिताओं से भरा देश है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारत में एक दूसरे के धर्मों पर हमले बढ़े हैं|”
ओबामा का आज का बयान ऐसे समय आया है जब व्हाइट हाउस ने धार्मिक सहिष्णुता के मुद्दे पर नई दिल्ली में भारत में दिए गए उनके सार्वजनिक भाषण पर कल सफाई दी थी। ओबामा के नई दिल्ली के बयान को भाजपा पर अप्रत्यक्ष हमला माना जा रहा था।
हाई-प्रोफाइल नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के दौरान अपनी टिप्पणी में ओबामा ने कहा कि मिशेल और मैं भारत से वापस लौटे हैं| भारत अतुलनीय, सुन्दर, भव्य विविधताओं से भरा हुआ देश है लेकिन वहीं पिछले कुछ वर्षों में कई मौकों पर दूसरे धर्म के अन्य लोगों ने सभी धर्मों के लोगों को निशाना बनाया है|
उन्होंने कहा, “ऐसा सिर्फ अपनी विरासत और आस्था के कारण हुआ है, इस असहिष्णु व्यवहार ने देश को उदार बनाने में मदद करने वाले गांधीजी को स्तब्ध कर दिया होता।”

Related posts

8 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More