27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गौरव सैनानी एसोसियेशन के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए: मंत्री मदन कौशिक

गौरव सैनानी एसोसियेशन के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए: मंत्री मदन कौशिक
उत्तराखंड

देहरादून: सैनिकों के कारण उत्तराखण्ड पूरे देश में जाना-पहचाना जाता है। जब सैनिक सम्मान की बात आती है, तब सबसे पहला नाम उत्तराखण्ड का आता है। सैनिकों ने उत्तराखण्ड का नाम पूरे दुनिया में रोशन किया है। यह बात नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने कही। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार बनते ही जीरो टालरेंस की नीति को भ्रष्टाचार पर अपनाया गया है। निर्णय करके निर्णय का पालन करना कठिन होता है परन्तु सरकार ने इसका पालन किया है।

गौरव सैनानी एसोसियेशन के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर शिमला बाईपास रोड स्थित भट्ट वेडिंग प्वांइट में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक के कल्याण हेतु तत्पर है। इस दिशा में समय पर बैठकें भी आयोजित कर जनपद स्तर पर समस्या दूर करने का निर्देश दिया जायेगा।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि गौरव सैनानी एसोसियेशन के प्रयास सराहनीय है। इसके माध्यम से पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिकों को अपनी बात कहने का मंच मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश सैनिक बाहुल्य जनसंख्या है। यहां सैनिकों के सम्मान हेतु हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु अनेक योजना बनाने पर विचार कर रही है।

इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, सहदेव पुण्डीर, गौरव सैनानी एसोसियेशन के अध्यक्ष महावरी राणा, उपाध्यक्ष मनवर सिंह, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, महासचिव राजेन्द्र कण्डारी, सचिव जयपाल सिंह, महामंत्री ललित मोहन खण्डूरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More