26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आगमी दिवसों में मनाए जाने वाले पर्वों व त्योहारों के सम्बन्ध में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग करते हुएः सीएम

उत्तर प्रदेश

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दिवसों में मनाए जाने वाले पर्वों व त्योहारों के सम्बन्ध में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सावधानी बरतने के साथ-साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज की ऊर्जा को जोड़कर सकारात्मकता के साथ किया गया आयोजन ही पर्व है। ज्ञातव्य है कि दिनांक 25 से 29 अक्टूबर, 2019 तक अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव (26 अक्टूबर, 2019) तथा धनतेरस, छोटी व बड़ी दीपावली, गोवर्धन, भैय्या दूज के अलावा, छठ पूजा (02 व 03 नवम्बर, 2019), चैदहकोसी/पंचकोसी एवं कार्तिक पूर्णिमा (12 नवम्बर, 2019) आदि त्योहार मनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार इन सभी त्योहारों का आयोजन शान्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार केवल आयोजन नहीं, बल्कि यह अपनी क्षमता आंकने के अवसर भी हैं। अतः सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। जिला प्रशासन जनता के साथ सकारात्मक रवैया अपनाए, ताकि सभी पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाए जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थल पर कोई आयोजन शान्तिपूर्वक ढंग से किया जा रहा है, तो उसमें प्रशासन अनावश्यक दखल न दे। प्रशासन को त्योहारों और पर्वों के आयोजन में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कल (20 अक्टूबर, 2019) होने वाले चेहल्लुम के आयोजन को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि धनतेरस पर बाजारों में काफी भीड़ होगी। अतः सभी बाजारों में फुट पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। सी0सी0टी0वी0 कैमरों को भी स्थापित किया जाए और बड़े व्यापारिक स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि लूटपाट की घटनाएं रोकी जा सकें। सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जनपदों में बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपदों के सभी संवेदनशील स्थानों को पहले से चिन्ह्ति करने और आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी दिवसों में मनाए जाने वाले त्योहारों के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर थाना व जनपद स्तर पर पीस कमेटी की बैठकंे हर हाल में आयोजित की जाएं। सभी जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ये सभी पर्व और त्योहार शान्ति के साथ मनाए जा सकें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शान्ति व्यवस्था पर पूरा फोकस किया जाए तथा शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने हर स्तर पर सुरक्षा प्रबन्ध चाक-चैबन्द रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन, मण्डल, जनपद, तहसील तथा थाना स्तर के सभी अधिकारी इन त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि पूजा स्थलों पर लगने वाले लक्ष्मी पूजा पण्डालों, रामलीला मंचन आदि के स्थानों के आस-पास साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों की सुदृढ़ व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को जो निर्देश पूर्व में भेजे गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि असामाजिक व अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शान्ति समितियों की बैठक कर सम्भ्रान्त नागरिकों व शान्ति समितियों के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदियों के घाटों, सरोवरों आदि पर जल पुलिस, बाढ़ राहत पुलिस के साथ होमगाड्र्स, सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों व सदस्यों की सेवाएं प्राप्त की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संचार, अग्निशमन, चिकित्सीय व्यवस्थाओं के साथ-साथ बचाव एवं राहत टीमों का गठन भी सुनिश्चित किया जाए। अभिसूचना इकाइयों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्क करते हुए पर्याप्त फीडबैक लिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने सभी जनपदों में पूजा स्थलों, लक्ष्मी पूजा पण्डालों, रामलीला पण्डालों तथा अन्य कार्यक्रम स्थलों के साथ पूरे शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने बाजारों, मन्दिरों तथा पूजा/रामलीला पण्डालों से रात्रि में वापस लौटने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्युत और अग्नि से सम्बन्धित दुर्घटनाएं न हों। इन्हें रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जनपदों में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने और प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जनपदों में स्माॅग के खतरे को रोकने के उद्देश्य से पराली में आग लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली के दौरान जुआ खेलने और शराब पीने से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री किसी भी हाल में न होने पाए। यदि ऐसी शराब की बिक्री से कोई घटना घटित हुई, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने बारूद व पटाखों के कारण होने वाली घटनाओं से निपटने की तैयारियों के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री लाइसेंसी व्यापारी द्वारा शहर के बाहर खुले स्थान पर ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, ग्रीन क्रैकर्स के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाए। इनसे प्रदूषण कम होता है। उन्होंने पटाखा बेचने वालों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश दिए। साथ ही, डी0जे0 बजाने वालों को मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की सुविधा के लिए दीपावली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन मिल जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में जनता की सुविधा के लिए बैंकर्स के साथ बैठक कर लोन मेले आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इन पर्वों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जाम की स्थिति कहीं भी न बने। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दिनांक 25 अक्टूबर, 2019 को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ लागू की जा रही है, जिसका वृहद् आयोजन राज्य तथा जनपद स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना की लाभार्थी बालिकाओं के खाते में धनराशि उसी दिन अन्तरित कर दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि इसमें अपात्र लोग चयनित न हों।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के लिए आगामी 02 महीने अत्यन्त संवेदनशील हैं। अतः सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जनपदों में सभी सावधानियां बरतें। धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करें और उकसाने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्ती से अंकुश लगाएं। सभी प्रमुख व्यक्तियों की सुरक्षा की समीक्षा हर स्तर पर करें। उत्तर प्रदेश के नेपाल बाॅर्डर तथा अन्य राज्यों की सीमाओं पर पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने सोशल मीडिया की प्रभावी निगरानी के भी निर्देश दिए।
वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री जी ने निराश्रित/बेसहारा गोवंश की समस्या पर शीघ्रता से प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इनसे किसानों की फसलों को कोई नुकसान न हो। साथ ही, इनके कारण होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण लगाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निराश्रित/बेसहारा गोवंश को रखने के लिए सभी जनपदों के लिए धनराशि आवंटित की गई है, जिसका प्रभावी उपयोग इस समस्या से निपटने के लिए किया जाए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More