विकास परियोजनाओं में देरी पर ठेकेदारों पर गिरेगी गाज

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में विकास परियोजनाओं में देरी के चलते अब सरकार सख्त हो गई है। ऐसे में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की ओर से विकास प्रोजेक्ट में देरी और लापरवाही को लेकर सख्त रूख अपनाया गया है और इसके जिम्मेदार ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खबर में जानिए सरकार की ओर से इन ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई की जाने वाली है।

ठेकेदारों को नहीं मिलेगा भविष्य में काम 

अब विकास परियोजनाओं (Haryana Infrastructure) में बार-बार देरी करने वाले ठेकेदारों को भविष्य में काम भी नहीं दिया जाएगा। बुधवार को 14वीं स्टेट प्रगति पोर्टल बैठक में 75 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाले प्रोजेक्ट का रिव्यू किया गया। गुरुग्राम ग्लोबल सिटी, आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, आईएमटी सोहना, खरखोदा और विनिर्माण क्लस्टर की प्रगति पर भी बातचीत की गई। 

दिसंबर के आखिर तक इतना मिलेगा बजट खर्च 

सीएम ने विकास कामों के टेंडर (tender for development works) जल्द ही पूरे करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बजट खर्च के रिव्यू बैठक में उन्होंने जानकारी दी है कि कॉरपोरेशन विशेषज्ञ कंसल्टेंट (Corporation Expert Consultant) की मदद से टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सीएम की ओर से दिसंबर के आखिर तक सभी विभागों को बजट खर्च 90 प्रतिशत से ज्यादा अधिक करने के निर्देश जारी किए हैं।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ  भी होगी कार्यवाही 

हरियाणा में sc/st से जुड़े मामलों के तुरंत निपटान के लिए हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और भिवानी में स्पेशल न्यायालय स्थापित किए जाने वाले हैं। सीएम (CM Orders) ने निर्देश जारी किया कि ऐसे सभी मामलों में 60 दिनों के अंदर ही चार्जशीट दाखिल की जाए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में sc/st अत्याचार से जुड़े मामलों में लगभग 28 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, लापरवाही बरतने पर 10 प्रतिशत पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही (Action against policemen also) की गई है।
 

Related Articles

Back to top button