29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

‘‘दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी’’ का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए: अवनीश कुमार अवस्थी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी  ने आज जनपद बरेली एवं सहारनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने आज नोएडा के सेक्टर 39 में 400 बेड एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक कोरोना अस्पताल का भी उद्घाटन किया।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल एक दिन में 1,02,982 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 29,96,406 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश टेस्टिंग मंे देश के अन्य राज्यों की तुलना में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य तमिलनाडु से कोविड-19 की टेस्टिंग की कुल संख्या में लगभग 02 लाख मात्र से पीछे है। प्रदेश में विगत 24 घंटंे में कोरोना के 4800 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 46,177 कोरोना के मामले एक्टिव हैं, जिसमें 15,678 मरीज होम आइसोलेशन, 1352 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 178 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। अब तक 69,833 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।

  श्री अवस्थी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 1,76,175 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,18,17,801 वाहनांे की सघन चेकिंग में 66,886 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 59,74,72,129 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 3,47,059 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,061 लोगों के खिलाफ 784 एफआईआर दर्ज करते हुए 390 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2147 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

श्री अवस्थी ने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.23 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को रु0 1,000-1,000ध्- के आधार पर कुल 33.88 लाख लोगों को 338.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.02 लाख श्रमिकों को द्वितीय किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 97 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1127 फ्लोर मिल, 503 तेल मिल एवं 357 दाल मिल संचालित की जा रही है।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 10,015 हाॅट स्पाॅट के 1,082 थानान्तर्गत 14,64,244 मकानों के 88,21,052 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 38,739 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 18,951 है। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 89,72,432 के सापेक्ष 12,092 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ/मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 16,330 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 13,061 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 13,056 है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कुल 22 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 14,83,536 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं/सामुदायिक किचन के माध्यम से 2,550 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक/स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 547 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

श्री अवस्थी ने बताया कि कल राज्य सड़क परिवहन निगम की 6730 बसों के माध्यम से 10,05,901 लोगों ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग निरन्तर आपदा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण की कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपने जनपद के कंट्रोल सेंटर से सम्पर्क कर राहत सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘‘दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी’’ का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर कार्यवाही करते हुए उनका चालान किया जायेगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More