31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के आदेश पर दिल्ली में बना चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम

देश-विदेश

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड राज्य में चार धाम यात्रा को पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समस्त राज्य प्रशासन को यात्रा को सफल और निर्बाध रूप से संचालित करने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरी बताते हुए राज्य के बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की लोकेशन और यात्रा पड़ावों जहां-जहां प्रशासन ने यात्रियों के ठहरने के व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन, 8-वीर टिकेंद्रजीत मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना के त्वरित आदेश दिये।मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी डा. गणेश मिश्रा कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिव कुमार गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी पर्यटन, सतपाल चैहान विशेष कार्याधिकारी मुख्य निवेश आयुक्त कार्यालय को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गयी है।
चार धाम यात्रा पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये यात्रियों सम्बंधि जानाकारी और लोकेशन आदि की जानकारी लेने के लिए यात्रा कंट्रोल रूम ने हैल्पलाइन नम्बर जारी किया है। इस 011-26875616 पर सम्पर्क कर यात्रियों व यात्रा से सम्बधित जानकारी किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है। यह नम्बर चैबीस घण्टे कार्यरत रहेगा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More