उ0प्र0 सरकार विभिन्न राज्यों से कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सम्बंधित राज्य सरकारों से श्रमिकों/कामगारों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि श्रमिकों/कामगारों की प्रदेश वापसी के लिए निःशुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे देश से कामगारों/श्रमिकों के लिए निःशुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक वापस आने के इच्छुक कामगार/श्रमिक प्रदेश लौट नहीं आते।

Related Articles

Back to top button