31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आज की प्रथम दो उड़ानों से 600 हज यात्री मदीना रवाना हुए तीसरी उड़ान के लिए 300 यात्रियों की बुकिंग

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: आज यहां से जाने वाली हज की प्रथम उड़ान सं0 एस.वी. 5327 से 300 हज यात्री, दूसरी उड़ान सं0 एस.वी. 5711 से 300 हज यात्री रवाना हुए। तीसरी उड़ान सं0 एस.वी. 5717 रात 23ः45 बजे जायेगी, जिसमें 300 हज यात्रियों की बुकिंग हो चुकी है। लखनऊ से आज की दूसरी उड़ान के जाने तक 1498 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। यह जानकारी आज यहां राज्य हज समिति के सचिव श्री मोहम्मद जुबैर अहमद ने दी।
श्री अहमद ने बताया कि हज-2016 हेतु आज तक पष्चिमी उत्तर प्रदेष के कुल 6182 हज यात्री आला हज़रत हज हाउस, ग़ाज़ियाबाद से रवाना हो चुके हैं। वाराणसी से आज प्रथम उड़ान सं0 के.एन.ई. 5027 से 296 हज यात्री, दूसरी उड़ान सं0 के.एन.ई. 5017 से 299 हज यात्री रवाना हुए। वाराणसी के अस्थायी हज हाउस, संकुल भवन, चैका घाट से अब तक 2994 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। हज-2016 हेतु उत्तर प्रदेष के अब तक कुल 10674 हज यात्री रवाना हो चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More