2014 के बाद फिर सामने आया ISIS सरगना बगदादी का वीडियो, श्रीलंका हमले का किया जिक्र

नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंट (आईएसआईएल) का प्रमुख अबू बकर-अल-बगदादी पांच साल बाद एक सशस्त्र बल द्वारा जारी एक प्रोपेगेंडा वीडियो में सामने आया है. अल जजीरा के मुताबिक आईएसआईएल के प्रमुख ने वीडियो में कहा है कि समूह (आईइसआईएल) अपने लड़ाकों की हत्या और कारावास का बदला जरूर लेगा.

फुटेज को फिल्माए जाने का समय ते स्पष्ट नहीं है. लेकिन वीडियो में बगदादी ने पिछले महीने बघौज के लिए महीनों से चली आ रही लड़ाई का हवाला दिया, जो पूर्वी सीरिया में आईएसआईएल का अंतिम गढ़ था जो पिछले महीने खत्म हुआ था.

बगदादी बैठ कर तीन लोगों से बात कर रहा है, जिनके चेहरे वीडियो में साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं. हालांकि उसके पास एक हथियार रखा है और वह लोगों से कह रहा है कि “बघौज की लड़ाई खत्म हो गई है,”

अल जजीरा कि खबर के मुताबिक SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने बताया है कि उसने श्रीलंका में बम विस्फोटों के बारे में भी बात की, जिनमें ईस्टर के मौके पर 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

वीडियो में उसने कहा, ‘श्रीलंका में आपके भाइयों ने अपने आत्मघाती विस्फोटों से आईएसआईएल के लोगों के दिलों को जीत लिया है. जिन्होंने बघौज में मारे गए आपके भाइयों की मौत का बदला लेने के लिए ईस्टर के मौके पर अपराधियों को दहला दिया.’

2014 में इराक के मोसुल में अल-नूरी के मस्जिद में संबोधन देने के बाद वह पहली बार किसी वीडियो में नजर आया है. अल-नूरी मस्जिद में दिए भाषण में उसने इराक और सीरिया में आईएसआईएस के उदय की बात कही थी. Source TV9 भारतवर्ष

Related Articles

Back to top button