32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आपदा के दौरान प्रदेश ने उत्कृष्ट कार्य किया जो देश के लिए एक उदाहरण: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश ने उत्कृष्ट स्तर का कार्य किया, जो देश के लिए एक उदाहरण बना है। वर्तमान में पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रही है। संकट के समय में सभी का एकजुट होना बेहद जरूरी है। जब हम एक टीम वर्क के रूप में काम करते हैं और पूरा सिस्टम उसके साथ जुड़ता है, तो उसके परिणाम भी सकारात्मक आते हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में आए 10 लाख 48 हजार 166 श्रमिक परिवारों के खातों में डी0बी0टी0 के माध्यम से 104 करोड़ 82 लाख रुपये के आॅनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके माध्यम से प्रति परिवार 1000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान राजस्व विभाग और राहत आयुक्त कार्यालय ने बहुत बड़ा कार्य किया है। प्रदेश के 35 लाख कामगारों/श्रमिकों को विषम परिस्थितियों में घर वापस आना पड़ा। वापस आए श्रमिकों/कामगारों को कच्ची खाद्य सामग्री युक्त खाद्यान्न किट दी जा रही है। इस किट में 10 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, 05 किलोग्राम आलू, 02 किलोग्राम भुना चना, 02 किलोग्राम अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम धनिया एवं 01 लीटर सरसों/रिफाइण्ड तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 14 लाख परिवारों को राशन किट उपलब्ध करायी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रमिकों ने अपने श्रम से देश व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। कामगारों/श्रमिकों के लिए रोजगार देने के उद्देश्य से एक आयोग के गठन की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में इनकी स्किल मैपिंग की जा रही है। इनकी कुशलता का उपयोग प्रदेश के नव-निर्माण में किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्किल मैपिंग होने के बाद इन कामगारों के बैंक खातों की सूची शासन को उपलब्ध करायी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 35 लाख कामगारों/श्रमिकों को सुरक्षित घर वापसी की गयी। प्रदेश में आने वाले कामगारों/श्रमिकों को 1000 रुपये भरण-पोषण भत्ते के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है, जो राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दिशा में जिला प्रशासन ने बहुत अच्छा कार्य किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। इनके बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी मण्डलों मंे अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ का शुभारम्भ किया गया। इसका उद्देश्य 08-18 आयु वर्ग के कामकाजी बच्चों को बाल श्रम से अलग कर शिक्षा से जोड़ना है। श्रमिकों की पुत्रियों की शादी के लिए भी श्रम विभाग द्वारा एक कार्य योजना तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लाॅकडाउन में कम्युनिटी किचन के माध्यम से प्रतिदिन 12 से 15 लाख लोगांे तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था तथा डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से घर-घर आवश्यक सामग्री पहंुचाने की व्यवस्था की गयी। क्वारंटीन सेन्टरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक शासन की सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार प्रदेश में एक सुरक्षित माहौल देने का प्रयास किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों से सर्वाधिक प्रवासी कामगार व श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए। इनकी सुविधा के लिए 1,650 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अनुकम्पा से उत्तर प्रदेश में आयी। कामगारों/श्रमिकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की 12,000 से अधिक बसों का संचालन किया गया। साथ ही, प्रत्येक जनपद के लिए अलग से स्कूली व प्राइवेट बसों की व्यवस्था की गयी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए कोविड अस्पतालों में 01 लाख से अधिक बेड की व्यवस्था की है। सभी जनपदों में कोरोना की जांच के लिए ट्रूनैट मशीनें उपलब्ध करायी गयी है। सरकार द्वारा कोरोना का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, झांसी, सिद्धार्थनगर तथा गोण्डा के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्हांेने लाभार्थियों से यह जानकारी प्राप्त की क्या उनके बैंक खाते में धनराशि अन्तरित हो जाने के सम्बन्ध में उनके मोबाइल पर एस0एम0एस0 आया या नहीं। इस पर सभी लाभार्थियों ने इस आशय का एस0एम0एस0 प्राप्त होने की पुष्टि की।
कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री श्री विजय कश्यप, मुख्य सचिव श्री आर0के तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चन्द्रा तथा सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि शेल्टर होम पर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ श्रमिकों की स्किल मैपिंग भी करायी गयी, ताकि उनको रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता मिल सके। अभी तक लगभग 30 लाख श्रमिकों की स्किल मैपिंग की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के पश्चात शेल्टर होम से होम क्वारंटीन के लिए घर जाने पर प्रत्येक श्रमिक को 15 दिनों के उपयोगार्थ राशन किट भी उपलब्ध करायी गयी है। श्रमिकों को राहत प्रदान करने के लिए लखनऊ स्थित राहत आयुक्त कार्यालय में एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया गया। इसके तहत राहत टोल-फ्री नम्बर-1070 का एक 24ग्7 काॅल सेन्टर संचालित किया जा रहा है। इस नम्बर पर कोई भी श्रमिक राहत प्राप्त करने के सम्बन्ध में अपना विवरण व शिकायत दर्ज करा सकता है। लाॅकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों/कामगारों को, 1000 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से, आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध करायी गयी। इस योजना से अभी तक 33.64 लाख पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More