2027 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसमें पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटें शामिल हैं। इन चुनावों में 10 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इस चुनाव को भाजपा और सपा के बीच सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनावों के दौरान हुई राजनीतिक उठापटक की झलक विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकती है।
2027 के विधानसभा चुनावों से पहलेए सत्ताधारी भाजपा और सपा के सामने एक बार फिर आंकड़ोंए उम्मीदवारों के चयन और क्रॉस.वोटिंग की संभावना को लेकर परीक्षा की स्थिति होगी। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों के लिए ये प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है।100 सदस्यों वाले उच्च सदन में मौजूदा 11 का कार्यकाल 30 जनवरीए 2027 को समाप्त हो रहा है। 11 सीटों कृ पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों कृ के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा। स्नातक सीटों की बात करें तो इसमें लखनऊ; वाराणसी; आगरा; मेरठ और इलाहाबाद झांसी खंड शामिल है। वहीं शिक्षक के लिए लखनऊ; आगरा; वाराणसी; मेरठए बरेली मुरादाबाद और गोरखपुर.फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की सीटें शामिल हैं। इस तरह ये यूपी के 75 जिलों को कवर करेंगी।




