21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अपनत्व की भावना से चलता है संगठन- अजय राय

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लखनऊ कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सम्पन्न हुई। प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लखनऊ में कांग्रेस संगठन को किस प्रकार और अधिक मजबूत किया जाये इस पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं निवारण के आश्वासन के साथ ही उनके संगठन को मजबूत करने की दिशा में दिये गये सुझावों को भी गंभीरतापूर्वक सुना गया। बैठक का संचालन लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर ने किया।

प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा कि संगठन अपनत्व की भावना से चलता है। हर नेता को चाहिए कि वह प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनत्व का भाव रखे उसके हर सुख दुख में खड़ा हो तभी संगठन पर उसका विश्वास कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल से लोगों को जोड़कर संगठन की बैठकें आयोजित की जाये हर मोहल्ले, हर ग्राम सभा, हर ब्लाक तक बैठक कर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनकर निवारण पर कार्य किया जाये साथ प्रत्येक व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन 5 नये सदस्यों का जोड़ा जाये जिससे हमारा संगठन धरातल और अधिक प्रभावी होगा।

अपने सम्बोधन में प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता वंदनीय है क्योंकि वह विषम परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने आहहन करते हुए कहा कि आज हमें फिर एकबार एकजुट होकर सड़क पर उतरने की आवश्यकता है क्योंकि 2024 की लड़ाई हम आपके साहस, संकल्प और अथक प्रयास से ही जीतेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने आये हुए सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने समय समय पर अपनी ताकत देकर लखनऊ के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है मैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। आज हमारे समाने फिर लोकसभा चुनाव एक चुनौती के रूप में हमारे सामने है और हमें एकजुटता के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है ताकि हम देश से भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब हो सके।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, डॉ0 सी0पी0 राय, डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, मुकेश सिंह चौहान रमेश मिश्रा, अनीस अंसारी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, सुभाष मिश्र, बृजेन्द्र सिंह, नरेश वाल्मीकि, आशुतोष मिश्रा, अंशू त्रिपाठी, मीनाक्षी कौल, राजेश सिंह काली, संजय शर्मा, डॉ0 रिचा कौशिक, मेहताब जायसी, रमेश मिश्रा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, डॉ0 शहजाद आलम, सिद्धी श्री, जितेन्द्र कुमार वर्मा, परवेज मंसूरी, अंकित सक्सेना, मेराज वली खान, रूद्र दमन सिंह, वीरेन्द्र पाल अमित त्यागी, सिंह बिट्टू, शहाना सिद्दीकी, अयूब सिद्दीकी, राशिदा, रियाज मुन्ना, आसिफ मुस्तफा, विनोद मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, डॉ0 अजय शुक्ला, के0के0 शुक्ला, अनिल शुक्ला, नितान्त सिंह, डॉ0 आशीष दीक्षित, मुन्ना लाल भारती, सब्बीर हाशमी, अनंता तिवारी, सुषमा मिश्रा, किरन शर्मा, सहित भारी संख्या में लखनऊ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More