Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मंत्रीगणों ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा  उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह  ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्रीगण ने बधाई संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता के शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले पर्व का उत्सव है। गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।  हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More