यश राज फिल्म्स और मोहित सूरी की भावनात्मक प्रेम कहानी ‘सैयारा’ का हुआ ऐलान

यश राज फिल्म्स (YRF) ने रोमांस शैली के दिग्गज निर्देशक मोहित सूरी के साथ मिलकर एक भावनात्मक प्रेम कहानी ‘सैयारा’ की घोषणा की है। यह फिल्म वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी के प्रोडक्शन की पहली पेशकश है।

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से अहान पांडे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं, और उनके साथ अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। सैयारा 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं, निर्देशन कर रहे हैं मोहित सूरी, और निर्माण किया है अक्षय विधानी ने। सैयारा एक इंटेंस प्रेम कहानी है, जो पहली बार वाईआरएफ और मोहित सूरी जैसे रोमांस शैली के दो दिग्गजों को एक साथ लाती है।

Related Articles

Back to top button