मांगल गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

उत्तराखंड

देहरादून: गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आज कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में श्री अन्न (मिलेट) भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दौरान मांगल गीत के बीच पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया।

     कृषि विभाग की ओर से आयोजित मिलेट भोज में तमाम पहाड़ी व्यंजन परोसे गए जिनमें कोदे की रोटी, अरसा, झंगोरे की खीर, गैत का फानू, लाल चावल, आलू  के गुटके बनाए गए थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एक ही टेबल पर इन तमाम व्यंजनों का आनंद लिया। विधायकगण, अधिकारी, कर्मचारियों, मीडिया सहित बडी संख्या में लोग श्री अन्न भोज में शामिल हुए।

Related posts

उत्तराखण्ड सरकार एवं वल्र्ड हिन्दू इकोनाॅमिक फोरम द्वारा आयोजित आर्थिक परिचर्चा के अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्गाअष्टमी एवं नवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

उत्तराखण्ड गुरूद्वारा सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष श्री राम सिंह बेदी के नेतृत्व में भेंट करते हुएः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत