37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विधान सभा अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्रदान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग जैसी प्राचीन विधा को उनके प्रयत्नों से अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली। कोरोना महामारीे संयुद्ध में उनकी भूमिका सारी दुनिया में सराही गई है। श्री मोदी ने भारत को पूरे विश्व के परिदृश्य में एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में पहचान दिलायी है।
श्री दीक्षित ने श्री मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की। भारत उनके नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए सफलता के नये क्षितिज स्पर्श करें।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More