37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अब तक 721873 किसानों से कुल 36.07 लाख मी0टन गेहूँ, मूल्य रू-7125.15 करोड़ की की गई खरीद: मनीष चैहान

उत्तर प्रदेशकृषि संबंधित

लखनऊः रबी विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत 01 अपै्रल, 2021 से गेहूँ खरीद की जा रही है। प्रदेश में खाद्य एवं रसद विभाग तथा अन्य क्रय एजेन्सियों के लगभग 5678 क्रय केन्द्र संचालित हैं, अब तक 721873 किसानों से कुल 36.07 लाख मी0टन गेहूँ, मूल्य रू-7125.15 करोड़ की खरीद की गई है, जबकि गतवर्ष पूरी क्रय अवधि में कुल 35.76 लाख मी0टन खरीद की गयी थी, इस प्रकार गतवर्ष से अधिक खरीद की गयी है।
यह जानकारी प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त श्री मनीष चैहान ने दी उन्होंने बताया कि एजेन्सीवार खरीद – खाद्य विभाग- 9.22 लाख मी0टन, पी0सी0एफ0-1़6.68 लाख मी0टन, पी0सी0यू0-4.43 लाख मी0टन, एस0एफ0सी0-0.82 लाख मी0टन, यू0पी0एस0एस0-3.06 लाख मी0टन, मण्डी परिषद-0.92 लाख मी0टन एवं भा0खा0नि0-0.94 लाख मी0टन की खरीद की गयी है। पारदर्शी खरीद सुनिश्चित किये जाने हेतु इस वर्ष प्रदेश में पहली बार ई-पाॅप (इलेक्ट्रानिक प्वाइण्ट आॅफ परचेज) डिवाइस से खरीद की जा रही है, जिसके अन्तर्गत किसानों का बायोमैट्रिक आॅथेन्टिकेशन, आधार प्रमाणीकरण कराते हुये गेहूँ की खरीद की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए आॅनलाइन टोकेन की व्यवस्था की गयी है। यदि कोई किसान स्वयं केन्द्र पर बिक्री हेतु जाने में असमर्थ है तो पंजीकरण के समय परिवार के सदस्य को नामित कर सकता है। इस वर्ष रिकाॅर्ड 1438624 किसानों द्वारा आॅनलाइन पंजीकरण कराया गया है, जबकि गतवर्ष कुल 794484 किसानों ने ही पंजीकरण कराया था।
खाद्य एवं रसद आयुक्त ने बताया कि क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिए छाया व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गयी है तथा कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु साबुन, पानी व सैनेटाइजर इत्यादि की व्यवस्था की गयी है। कोविड प्रोटोकाॅल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये कृषक हित में खरीद की जा रही है। इस वर्ष गेहॅू का समर्थन मूल्य 1975 रू0 प्रति कुं0 निर्धारित किया गया है। खरीद 15 जून, 2021 तक जारी रहेगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More