Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गन्ना विकास विभाग द्वारा अब तक 1,988 महिला स्वयं सहायता समूहों का किया गया गठन

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से समृृ़़द्ध करने के लिए प्रदेश के 36 गन्ना बहुल जिलों में अब तक 1,988 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिसमें 43,609 महिला उद्यमी पंजीकृृत हैं।
इस संबंध में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब अधिकतर ग्रामीण परिवेश से जुड़े लोग शहर आकर आजीविका के लिए कार्य नहीं कर पा रहे हैं, ऐसी विषम परिस्थितियों में ग्रामीण महिला उद्यमियों को तो गन्ना विकास विभाग के सिंगल बड चिप कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार की प्राप्ति हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के परिवार के सदस्यों को भी रोजगार की प्राप्ति हो रही है। अब तक महिला स्वयं सहायता समूहों के परिवार के सदस्यों को स्थानीय स्तर पर 1,98,155 कार्य दिवस का रोजगार प्राप्त हुआ है।
इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को सिंगल बड चिप के सीडलिंग तैयार करने के लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। महिला समूहों द्वारा अब तक 10.98 करोड़ सीडलिंग की बिक्री करते हुए महिला समूहों द्वारा लगभग 28 करोड़ रूपये की आय अर्जित की गई। गन्ने की नर्सरी से प्रति महिला उद्यमी एक सत्र में औसतन 59,000 रूपये की आय  प्राप्ति होगी। अब तक प्रदेश की महिलाओं को लगभग 09 लाख मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध हुआ है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More