28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय नौवहन निगम की देश में ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम भूमिका: श्री एम.एल. मंडाविया

देश-विदेश

नई दिल्ली: नौवहन, सड़क यातायात एवं राजमार्ग, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री मनसुख एल मंडाविया ने कहा है कि देश में ऊर्जा सुरक्षा के लिए भारतीय नौवहन निगम (एससीआई) की अहम भूमिका है और उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे ताकि राष्ट्रहितों की पूरी सुरक्षा हो सके। वे आज मुंबई में एससीआई के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार देश में नौवहन क्षेत्र को महत्वपूर्ण स्थिति प्रदान करने पर विचार कर रही है और उसकी उत्पादकता में सुधार के सभी प्रयास किये जाएंगे। एससीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री महोदय को संस्था के हाल के व्यापारिक पहलों की जानकारी दी। मंत्री महोदय ने कहा कि एससीआई को विभिन्न मंत्रालयों, विभागों तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों सहित अधिक व्यापार को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए।

मंत्री महोदय ने कहा कि जहां तक अंतर्देशीय जलमार्गों का संबंध है तो इसमें जलमार्गों में सुधार और वृद्धि की अपार क्षमता है और इससे भारत में नहर संबंधी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए एससीआई को हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

मंत्री महोदय ने समुद्री क्षेत्र में कौशल विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने मुंबई और तूतीकोरिन स्थित सामुद्रिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रयासों की भी सराहना की।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More