सलमान की भारत के ट्रेलर पर शाहरुख का रिएक्शन, बोले- भाई.!

फ़िल्मी दुनिया के खानों में खान भाई जान कहे जाने वाले के शानदार एक्टर ऐक्‍टर सलमान खान की फिल्‍मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में उनकी धमाकेदार अपकमिंग फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर भी लोगों में काफी उक्सुकता है फिल्‍म के प्रड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने इसकी घोषणा का एक विडियो शेयर किया है. उम्‍मीद है कि जल्‍दी ही फिल्‍म का अगला टीजर रिलीज होगा. साथ ही गाने सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा ‘भारत’ में सलमान खान बिल्‍कुल अलग किरदार में भी दिखाई दे रहे है.

इस बीच बताते चले सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है. ट्रेलर के र‍िलीज होते ही सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस का जबदरस्त र‍िस्पांस आने लगा है. लेकिन सबसे पहले इस ट्रेलर पर ज‍िस एक्टर ने ट्वीट करते हुए तारीफ की है वो हैं शाहरुख खान. किंग खान ने सलमान खान के भारत ट्रेलर को जबरदस्त बताते हुए ल‍िखा, ‘क्या बात है भाई, बहुत खूब.’

कई और सेलेब्स ने भारत के ट्रेलर में सलमान खान के काम की तारीफ़ की है. सलमान खान की फिल्म भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को र‍िलीज होने जा रही है. ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर भारत को फैंस ने भी बेस्ट ट्रेलर के अवॉर्ड से नवाजा है. सलमान खान संग कटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

भारत को इस साल की सबसे बड़ी ह‍िट फिल्म बताया जा रहा है.

https://twitter.com/AamirKhan_7/status/1120243640519938048

इस बीच आपको बताते चले बहुत जल्द आप सभी लोगो का इंतजार ख़त्म होने वाला है. भाई जान की मोस्ट पोपुलर फिल्म आपके नजदीक के सिनेमा घरो में 5 जून को रिलीज होने जा रही है.

बताते चले फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर तीसरी बार सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले वह सुल्तान और टाइगर जिंदा है में साथ काम कर चुके हैं. दोनों ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. शूटिंग खत्म होते ही इस फिल्म की पोस्ट प्रोड्क्शन का काम शुरू हो गया है. उम्मीद है कि जल्द फिल्म के अगले टीजर और गाने दर्शकों को देखने को मिल सकते हैं शनिवार को फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया. इस वीडियो पोस्टर में सलमान की अपकमिंग फिल्म से सभी लुक्स को एक साथ दिखाया गया है.

Related Articles

Back to top button