33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सचिवालय में राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के उपभोक्ता स्टोर का शुभारम्भ करते हुए: मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के उपभोक्ता स्टोर का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कुछ कर्मचारियों को स्वयं बिल बनाकर सामान दिया। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ता स्टोर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारियों की मांग पर इसकी स्वीकृति दी गई थी। आशा है कि राज्य कर्मचारियों को इस स्टोर के माध्यम से कम दरों पर अच्छी गुणवत्त का सामान मिलेगा। जिलों में इसका विस्तार किए जाने की सम्भावना पर संसाधनों की उपलब्धता अनुसार विचार किया जाएगा। बताया गया कि राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के तहत राज्य कर्मचारियों को उपभोक्ता वस्तुओं का वितरण रियायती दरों पर उपलब्ध करवाने के लिए सचिवालय में उक्त उपभोक्ता स्टोर प्रारम्भ किया गया है। वर्तमान में ये वस्तुएं यथासम्भव रियायती दरों पर दी जाएंगी। इन वस्तुओं पर वैट में छूट दिए जाने व प्रत्येक जिले में इसका आउटलेट खोले का का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। इसका नोडल विभाग सहकारिता विभाग है। इस अवसर पर मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, सचिव विजय ढोंढ़ियाल, विनोद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More