26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत आर्थिक-राजनैतिक प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की प्रान्तीय कार्यकारिणी मानती है कि संगठन का सबसे आवश्यक एवं अनिवार्य पहलू है पार्टी के प्रति समर्पण, नेतृत्व के प्रति विश्वास तथा अनुशासन। कार्यकारिणी सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति आभार प्रकट करती है जिनके कुशल व र्निविवाद नेतृत्व में समाजवादी पार्टी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। भारतीय समाजवादी आंदोलन का राजनीतिक इतिहास इतना लम्बा व ज्वाजल्यमान कार्यकाल किसी भी समाजवादी दल का नहीं रहा। कार्यकारिणी नेताजी के साथ-साथ सभी संस्थापक नेताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती है जिनके त्याग, सतत संघर्ष एवं विराट व्यक्तित्व के कारण आज समाजवादी पार्टी इस उंचाई पर है। यह कार्यकारिणी बैठक ऐसे संवेदनशील समय में हो रही है जब उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव निकट हंै। यह चुनाव न केवल प्रदेश अपितु देश की राजनीति को नई दिशा देगा।
सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी-अखिलेश सरकार ने लोक कल्याणकारी कार्यों द्वारा यहां समावेशी विकास की गंगा बहाई है और विकास तथा समृद्धि के लाभ को प्रत्येक वर्ग व व्यक्ति तक पहंुचाया है। सपा सरकार ने न केवल घोषणा पत्र में घोषित वादों को पूरा किया है अपितु कई ऐसे कार्य किए हंै जिनकी कल्पना तक नहीं की गई थी। इसके लिए कार्यकारिणी मा0 मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव व मंत्रिमण्डल के सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद देती है और आश्वस्त करती है कि विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस व अन्य साम्प्रदायिक शक्तियां षड़यंत्रों एवं अफवाहों के माध्यम से जनता में भ्रम फैलाने का काम करेेगी। वे साम्प्रदायिक दंगें करवा कर मतों का ध्रुवीकरण करने का कुत्सित प्रयास भी करेंगी। ऐसे में सामाजिक सद्भाव को बनाये रखना हमारा दायित्व है। राज्य कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी की विद्वेष व नफरत फैलाने तथा यहां की गंगा-जमुनी संस्कृति को विषाक्त बनाने की मनोवृत्ति एवं प्रयासों की निंदा करते हुए सजग रहने की अपील करती हैं। साम्प्रदायिकता और आतंकवाद दोनों, देश व प्रदेश के लिए घातक हंै। राज्य कार्यकारिणी सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद से लड़ते हुए शहीदों के शौर्य को नमन करती है और शहीदों के परिजनों के साथ सदैव खड़े रहने के लिए समाजवादी नेतृत्व को साधुवाद देती है। सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता का श्रेय हमारी सेना को है। इसके अलावा किसी भी संगठन को श्रेय देना सैनिकों व शहीदों का अपमान है जिसे समाजवादी पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।
समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक गणराज्य में विश्वास रखती है। केन्द्र सरकार इधर कुुछ ऐसे निर्णय ले रही है जो देश को धीरे-धीरे तानाशाही की ओर ले जा रही है। एक लोकतांत्रिक राजनैतिक दल होने के कारण समाजवादी पार्टी ऐसे (कु)कृत्यों का प्रतिकार करेगी। समाजवादी पार्टी गांधी व लोहिया की स्वदेशी की अवधारणा की प्रबल पैरोकार है। इसलिए चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का प्रस्ताव करती है। नेताजी ने हमेशा चीन की साम्राज्यवादी नीतियों का विरोध किया। भारत की केन्द्रीय सरकार से प्रांतीय कार्यकारिणी मांग करती है कि ‘घुटना टेकू सामरिक व वैदेशिक नीति’’ को छोड़ते हुए भारतीय जमीन से चीन के अवैध कब्जे को मुक्त कराए।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी बार-बार समाजवादियों विशेष कर युवाओं एवं छात्रों से समाजवादी व समसामयिक साहित्य का अध्ययन करने एव कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेकर समर्पित व जुझारू बनाने राजनैतिक कार्यकर्ता बनने का आह्वान करते रहे हैं। उन्हांेने 12 अक्टूबर 2016 को राममनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजलि देते हुए चिन्ता व्यक्त की थी कि कार्यकर्ता अध्ययन-चिन्तन नहीं करते। नेता जी की इच्छा का सम्मान करते हुए प्रान्तीय कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं को राजनैतिक विचारों से लैस करने के लिए कार्यशालाओं एवं अध्ययन कक्षाओं को चलाएगी और इस कार्य में समाजवादी लेखकों, बुद्धिजीवियों तथा पत्रकारांे का भी सहयोग लेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More