27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उ0प्र0 द्वारा एलईडी वाहन/ट्रैफिक माॅनिटर का फ्लैग एवं यातायात नियमों सम्बन्धी पुस्तिका का विमोचन: पुलिस महानिदेशक

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा लखनऊ स्थित 1090 चैराहे पर यातायात

निदेशालय उ0प्र0 द्वारा तैयार किये गये यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी वाहन/ट्रैफिक माॅनिटर का फ्लैग आॅफ किया गया। यह मीडिया वाहन लखनऊ शहर में लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को जागरूक व यातायात नियमों के  अनुपालन के लिये प्रेरित करेगा। फ्लैग आफ के उपरांत पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सड़क, यातायात एवं सुरक्षा पुस्तक का विमोचन किया गया।

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित बच्चों एवं जनमानस को सड़क सुरक्षा, यातायात सम्बन्धी नियमों के प्रति, जागरूक करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने, गलत दिशा में न चलने, हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करने, यातायात की समस्याओं को समझने के साथ ही अपने परिवार के सदस्यों, स्कूल/कालेज एवं अपने साथियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर श्री दीपक रतन, पुलिस महानिरीक्षक, यातायात उ0प्र0, श्री राजेश मोडक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, यातायात, उ0प्र0, अन्य गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा पुलिस मार्डन स्कूल एवं 67 वाहिनी एनसीसी के लगभग 117 बच्चे आदि मौजूद रहे। 

श्री गोपाल गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री राम पाल गौतम, पुलिस अधीक्षक एवं श्री अशोक कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

आज दिनांक 31-07-2019 को श्री गोपाल गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री राम पाल गौतम, पुलिस अधीक्षक एवं श्री अशोक कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक के सेवानिवृत्ति पर पुलिस आफिसर्स मेस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चारों अधिकारियों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं सुखद भविष्य की कामना की गयी। विदाई समारोह में पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0 सहित लखनऊ में नियुक्त अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

1-श्री गोपाल गुप्ता, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण निदेशालय, उ0प्र0

आपका जन्म 12-06-1959 को जनपद लखीमपुर खीरी में हुआ था। आप वर्ष 1983 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुये। प्रशिक्षण के उपरान्त आप सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली, मेरठ, अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, देवरिया, उन्नाव, अभिसूचना मुख्यालय, विशेष शाखा, सी0आई0डी0 लखनऊ, रेलवे झाॅंसी, पीएमवीओ सीतापुर, एटीसी सीतापुर, रेलवे मुरादाबाद, सेनानायक 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पदों पर नियुक्त रहे। आप अल्प अवधि के लिये भारतीय सेना में भी सम्बद्ध रहे। 

अप्रैल 1998 में ‘पुलिस उप महानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने के उपरान्त आप पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, सहारनपुर परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र, गोरखपुर परिक्षेत्र, नैनीताल परिक्षेत्र, पीएसी अनुभाग मुरादाबाद, पीएसी अनुभाग बरेली, पीएसी अनुभाग मेरठ, पीटीसी-प्रथम मुरादाबाद, होमगाड्र्स मुख्यालय, आईएसबीएफ सहारनपुर के पदों पर नियुक्त रहे।  

नवम्बर 2004 में ‘पुलिस महानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नति प्राप्त कर आप पुलिस महानिरीक्षक डा0 भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के पद पर नियुक्त रहे। इसके उपरान्त आप केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर आर0पी0एस0 एफ0 नई दिल्ली में नियुक्त रहे।

नवम्बर 2010 में आप ‘अपर पुलिस महानिदेशक’ के पद पर प्रोन्नत हुये। वर्ष 2013 में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आकर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के पद पर नियुक्त रहे। इसके उपरान्त सुरक्षा मुख्यालय, उ0प्र0 में नियुक्त रहते हुये जनवरी 2015 में ‘पुलिस महानिदेशक’ के पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने के उपरान्त आप पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, कारागार एवं प्रशासन सुधार सेवायें, लखनऊ एवं पुलिस महानिदेशक रेलवे के पदों पर नियुक्त रहे। आप पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त रहते हुये अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये।

आपको स्वतंत्रता दिवस 2003 के अवसर पर ‘दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक’ एवं गणतंत्र दिवस 2010 के अवसर पर ‘विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया है। आपका लगभग 37 वर्षों का सेवाकाल अनेकों उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। आप एक मृदुभाषी, सहृदयी एवं अधीनस्थों के कल्याण के प्रति सदैव तत्पर रहने वाले अधिकारी रहे हैं। 

2-श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें

आपका का जन्म 05 जुलाई, 1959 को जनपद आजमगढ़ में हुआ था। आप वर्ष 1987 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित हुये। प्रशिक्षण के उपरान्त आप विभिन्न जनपदों एवं इकाईयों में नियुक्त रहे। मई 1997 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुये तथा दिसम्बर 2012 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में प्रोन्नति प्र्राप्त करने के उपरान्त आप पुलिस अधीक्षक देवरिया, बिजनौर, अम्बेडकरनगर, रायबरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद, फैजाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, ए0टी0एस0, अभिसूचना मुख्यालय, मानवाधिकार आयोग, सेनानायक 27वीं, 32वीं एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के पद पर नियुक्त रहे।

मार्च 2018 में ‘पुलिस उप महानिरीक्षक’ के पद पर प्रोन्नत होकर ए0टी0एस0 में नियुक्त रहे हैं। वर्तमान में आप पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार एवं प्रशासन सुधार सेवायें, उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त हैं, जहां से आज सेवानिवृत्त हुए। आपको गणतंत्र दिवस 2010 के अवसर पर ‘दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया है। आपने लगभग 32 वर्षो से अधिक के सेवाकाल के दौरान अनेक उपलब्धियां अर्जित कीं। आप मिलनसार एवं अधीनस्थों की समस्याओं के प्रति सदैव सजग रहे हैं। 

3-श्री राम पाल गौतम, सीबीसीइआईडी, लखनऊ 

आपका जन्म 01-07-1959 को जनपद हमीरपुर में हुआ था। आप वर्ष 1990 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित हुये। प्रशिक्षण के उपरान्त आप विभिन्न जनपदों एवं इकाईयों में नियुक्त रहे। आप फरवरी 2001 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुये तथा मई 2016 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में प्रोन्नति के उपरान्त आप पुलिस अधीक्षक सीबीसीइआईडी के पद पर नियुक्त हुए, जहां से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 30 जून, 2019 को सेवानिवृत्त हुये। आपको गणतंत्र दिवस 2012 के अवसर पर ‘दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया है । आपका लगभग 29 वर्षो से अधिक का सेवाकाल अत्यन्त सराहनीय रहा है। आप एक मृदुभाषी एवं सहृदयी अधिकारी रहे हैं। 

श्री अशोक कुमार तिवारी भ्र0नि0 संगठन, लखनऊ

श्री अशोक कुमार तिवारी जी का जन्म 20 जुलाई 1959 को जनपद फैजाबाद में हुआ था। आप वर्ष 1991 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित हुये। प्रशिक्षण के उपरान्त आप विभिन्न जनपदों एवं इकाईयों में नियुक्त रहे। आप सितम्बर-2005 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुये एवं मई 2016 में ‘भारतीय पुलिस सेवा’ में प्रोन्नति प्र्राप्त करने के उपरान्त आप पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के पद पर नियुक्त हुये, जहां से आज सेवानिवृत्त हुए।

आपको गणतंत्र दिवस 2016 के अवसर पर ‘दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया है । आपका लगभग 28 वर्षो से अधिक का सेवाकाल सराहनीय रहा है। 

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More