33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

माह अक्टूबर, 2021 में गत् वर्ष के माह अक्टूबर, 2020 की तुलना में 997.33 करोड़ रू0 अधिक राजस्व प्राप्त: सुरेश कुमार खन्ना

उत्तर प्रदेश

लखनऊः उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के अक्टूबर माह में 14303.26 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष कुल 11670.12 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 के अक्टूबर माह में 10672.79 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार माह अक्टूबर, 2021 में गत् वर्ष के माह अक्टूबर, 2020 की तुलना में 997.33 करोड़ रू0 अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2021 में कुल 4208.56 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष अक्टूबर, 2020 के माह में प्राप्ति 3795.44 करोड़ रू0 थी। वैट के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2021 में 2150.20 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2020 में प्राप्ति 1802.83 करोड़ रू0 थी।
वित्तमंत्री आज प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2021-22 के कर-करेत्तर राजस्व की प्राप्ति पर अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि आबकारी के मद में माह अक्टूबर, 2021 में कुल 2638.10 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2020 में प्राप्ति 2403.20 करोड़ रू0 थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2021 की राजस्व प्राप्ति 1868.52 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2020 में प्राप्ति 1805.79 करोड़ रू0 थी। परिवहन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2021 की राजस्व प्राप्ति 580.32 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2020 में प्राप्ति 580.76 करोड़ रू0 थी। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2021 में प्राप्ति 224.42 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह सितम्बर, 2020 में प्राप्ति 284.77 करोड़ रू0 थी।
श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर 2021 तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत 103833.25 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 77655.04 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 74.8 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर, 2021 तक कुल करेत्तर राजस्व प्राप्ति के मदों में 14244.62 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 4610 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। कर राजस्व की मद जी0एस0टी0 एवं वैट में अक्टूबर, 2021 तक 56592.12 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 43709.63 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि वैट के मद में 14993.12 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 14287.47 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है जो 95.30 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह अक्टूबर तक आबकारी मद में लक्ष्य 23629.00 करोड़ रूपये के सापेक्ष 18794.51 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प तथा निबन्धन के मद में 15061.00 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 11164.20 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि परिवहन के मद में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर तक 5306.13 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 3681.08 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है।
वित्ती मंत्री ने वार्ता के दौरान सभी प्रदेशवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थाें से वैट कम करके प्रदेश की जनता को बढ़ती हुयी मंहगाई से बहुत बढ़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रत्येक पर 12-12 रूपये की कमी हुयी है, जिसकी जनता भूरी-भूरी प्रशंसा कर रही है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More