25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा के ससुर श्रवण साहनी का निधन

मनोरंजन

साल 2021 एक्टर रणवीर कपूर की फैमिली के लिए बुरा काल साबित हो रहा है। पिता ऋषि कपूर को खोने के बाद इसी साल उनका चाचा राजीव कपूर के निधन से उन्हें बड़ा झटका लगा। वहीं उनके निधन के दर्द को परिवार भुला नहीं पाया कि उनकी फैमिली में एक और मौत से उन्हें बड़ा झटका लगा है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के ससुर श्रवण साहनी का सोमवार को निधन हो गया। ससुर के निधन से रिद्धिमा काफी टूट चुकी हैं और उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर श्रवण साहनी की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- हम आपको याद करेंगे। रिद्धिमा के अलावा उनके पति भरत साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार का विवरण शेयर करते हुए लिखा “पिताजी हमेशा आपको याद करेंगे!” रिद्धिमा और भरत साहनी के इस पोस्ट पर उनके फैंस और करीबी कमेंट कर उन्हें सांत्वनाएं दे रहे हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More