39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आशा बहुओं और आशा संगिनियों की प्रतिपूर्ति एवं परिवेक्षण राशि बढ़ाने की घोषणा पर प्रो0 रीता जोशी ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

उत्तर प्रदेश

लखनऊः प्रदेश की महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ-शिशु कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज आशा बहुओं और आशा संगिनियों की प्रतिपूर्ति एवं परिवेक्षण राशि में 750 रुपये की वृद्धि की घोषणा पर बधाई दी।

उन्होंने घोषणा पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी कुछ माह पूर्व अक्टूबर, 2018 में केन्द्र सरकार द्वारा भी आशा बहुओं और आशा संगिनियों की इस राशि में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है। इस तरह आशाओं को एक ही वित्तीय वर्ष में केन्द्र एवं राज्य सरकार से कुल दो वित्तीय वृद्धि का लाभ प्राप्त हो गया है।

प्रो0 जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यद्यपि इस वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग डेढ़ सौ करोड़ का अतिरिक्त भार आयेगा तथापि यह आशाओं के परिश्रम का उनकी ओर से दिया गया सम्मान है। उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग पौने दो लाख आशा बहुएं एवं आशा संगिनी दूरस्थ गांवों तक टीकाकरण, मातृ-शिशु सम्बन्धी देखभाल, महिला एवं वृद्धों के स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों सहित 40 अन्य उपयोगी सेवाओं को सम्पन्न करवाती है। आशाओं द्वारा अपनी प्रतिपूर्ति एवं परिवेक्षण राशि में वृद्धि की लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस घोषणा पर धन्यवाद दिया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More