30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिसंबर में हो सकती है प्रियंका-निक की शादी, जोधपुर में लेंगे सात फेरे!

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसी वर्ष शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बता दें कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब एक बार फिर से इनकी शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। प्रियंका हाल ही में अपने मंगेतर के साथ जोधपुर गई थीं। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों जोधपुर में ही शादी रचा सकते हैं। प्रियंका और निक इसी वर्ष दिसंबर में शादी रचा सकते हैं।
प्रियंका-निक जोधपुर में 10 से 15 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंध सकता है।

प्रियंका और निक को यहां एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते देखा गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन पैलेस की सैर भी की। साथ ही इन्होंने यहां मैनेजमेंट से बात भी की। हालांकि इनकी शादी की तारीख के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही प्रियंका और निक की तरफ से भी इस बारे में कोई बयान अभी तक नहीं आया है। पिछले कुछ समय से प्रियंका और निक की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ महीने डेट करने के बाद प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे अमरीकन सिंगर निक जोनस से अगस्त में सगाई कर ली थी।

प्रियंका जोधपुर में अपनी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुईं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है। प्रियंका और निक बर्थडे ब्वॉय सुदीप दत्त और उनकी पत्नी तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने लिखा,’जन्मदिन की शुभकामनाएं महाराजा सुदीप दत्त, शानदार बर्थडे लंच। मुझे खुशी है कि हमने एक साथ लंच किया। आपके अच्छे जीवन की कामना। हमेशा मुस्कुराते और नाचते रहो।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More