प्रीति ने मॉडलिंग में अपनी बनाई अलग पहचान
इंटरनेशनल फैशन के मंच तक पहुंची
एजैन्सी। सपनों को पूरा करने के लिए बड़े संसाधनों या महंगे प्लेटफॉर्म्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि अटूट इरादों और परिवार के सहयोग की आवश्यकता होती है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है भोपाल के लहारपुर स्थित रामेश्वर एक्सटेंशन की झुग्गी बस्ती में रहने वाली 22 वर्षीय प्रीति प्रजापति ने।
घर के सामने की तंग गली, जिसे लोग सिर्फ आने-जाने का रास्ता समझते हैं, वही गली प्रीति के सपनों का पहला ‘फैशन रैंप’ बनी। सीमित साधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद प्रीति ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब उनका सपना अभिनय (एक्टिंग) के क्षेत्र में कदम रखने और इंटरनेशनल फैशन मंचों तक पहुंचने का है।




