प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने के कारण कई लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में  लिखा,

‘महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्‍थ होने की मंगल-कामना करता हूं। बचाव अभियान निरंतर जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।’

Related Articles

Back to top button