21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए जारी किया गया पोस्टकार्ड- कृष्णकांत पाण्डेय

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: श्री राहुल गांधी जी द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवाल कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच रिश्ता क्या है’’ सहित तमाम सवाल तथा मोदी अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय सम्पत्ति की लूट के खिलाफ श्री राहुल गांधी की निर्भीकता और समझौता न करने का संकल्प के संघर्ष के समर्थन में कांग्रेसजनों ने संकल्प सत्याग्रह का आयोजन सफलतापूर्वक किया। जिसमें गांधी प्रतिमा के सामने सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों में, कांग्रेस के सांसद एवं विधायकों ने अपने-अपने सदनों में काली पोशाक में विरोध प्रदर्शन किया और तानाशाही शासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

इसी क्रम में तय हुआ कि 3 अपै्रल से कांग्रेस फ्रन्टल संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की जायेगी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सेे प्रासंगिक मुद्दों पर सवाल पूछते हुए पोस्टकार्ड भेजा जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त के क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय ने एक सवाल ‘‘अडानी के व्यापार में लगे बीस हजार करोड़ किसके’’ लिख कर प्रधानमंत्री आवास पर भेजे जाने हेतु पोस्टकार्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी के हाथों जारी किया। साथ ही पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष श्री नकुल दुबे जी ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड में निम्नलिखत सवाल 4 सवाल पूछे।

1-
आपके गौतम अडानी के बीच क्या रिश्ता है?
2-
आप की कितनी विदेश यात्राओं में अडानी साथ रहे?
3-
अडानी को अभी तक आपने कितने ठेके दिलवाये
4- EPFO
से अडानी के कंपनी के शेयर क्यों खरीदवाये

श्री पाण्डेय ने आगे बातया कि इस तरह से कांग्रेसजनों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का क्रम आज से शुरू हुआ। आज सेवादल कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी सहित पूर्व मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी ‘‘ सोनू ’’, संजीव सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, वीरेन्द्र यादव, नितान्त सिंह, विक्रम पाण्डेय इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More