39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को उनकी जंयती पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए: मुख्यमंत्री श्री रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को उनकी जंयती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि श्री गढ़वाली उत्तराखण्ड राज्य की धरोहर है। देश की आजादी के आंदोलन में उनका अग्रणी योगदान रहा है। और आजादी के बाद भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता है।
श्री गढ़वाली को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा की उन्होंने निहत्थे सैनिकों पर गौली न चलाने का आदेश देकर महान देशभक्ति का परिचय दिया था और भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आन्दोलन में यह घटना एक मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि पेशावर क्रांति के बाद वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राष्ट्र के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पंक्ति में खडे़ हो गये। महात्मा गांधी ने उन्हें ‘‘गढ़वाली‘‘ नाम देकर सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही प्राप्त होगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More