33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सामाजिक, शैक्षिक, कला, संस्कृति, आर्थिक क्षेत्र सहित राजनीतिक क्षेत्र में उत्तरोत्तर उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं और उ0प्र0 का गौरव बढ़ा रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को प्रथम पंक्ति में रखा है। आयरन लेडी के नाम से विश्वविख्यात भारत रत्न -पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी जो कि एक मात्र देश की महिला प्रधानमंत्री बनीं जिन्हें विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीत ‘टाइम’ में सदी की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शुमार किया गया है जो हमारे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजाद भारत में उ0प्र0 में पहली राज्यपाल श्रीमती सरोजनी नायडू को बनाया था। आजादी के बाद से महिलाओं के सशक्तीकरण करने हेतु पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी ने पंचायती राज अधिनियम के द्वारा महिलाओं को पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित किया था। इतना ही नहीं महिलाओं के अवैध व्यापार रोकथाम एक्ट 1956, दहेज निवारण अधिनियम 1961, मातृत्व लाभ योजना 1961, गर्भावस्था के दौरान उन्हें चिकित्सीय अवकाश अधिनियम 1971, समान कार्य के लिए समान वेतन अधिनियम 1976, सती प्रथा रोकथाम अधिनियम 1987, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006, वर्किंग क्षेत्र में यौन शोषण रोकने हेतु अधिनियम 2013 आदि तमाम अधिनियम बनाकर महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु कारगर कदम उठाया है। पिछले कई वर्षों से कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने संसद में महिलाओं के आरक्षण के लिए आवाज उठायी और पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधयक को पारित करने की मांग कर चुकी हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार पर चिन्ता जताते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार को महिला सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More