New City : 200 किलोमीटर में बसेगा नया स्मार्ट शहर, जमीनों की बढ़ेंगी कीमत

New City : 200 किलोमीटर में बसेगा नया स्मार्ट शहर, जमीनों की बढ़ेंगी कीमत

HR Breaking News (New City) देश के कई हिस्सों में विकास की गति को पंख लगाते हुए नए शहरों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। अब जल्द ही शासन की ओर से 200 किलोमीटर में एक नया स्मार्ट शहर बसाया जाने वाला है। इस नई स्मार्ट सिटी (new smart city) के बसाए जाने से जमीनों की कीमतों में उछाल आएगा। अइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ये नया स्मार्ट शहर कहां बसाया जाएगा और इससे कहां की जमीनों के दाम बढ़ेंगे।

मुंबई के निकट बसेगा ये नया शहर 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis)  की अध्यक्षता में जो कैबिनेट बैठक हुई है, उसमें तीसरी मुंबई प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी गई है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंबई के निकट बसने जा रही ‘तीसरी मुंबई’ (third mumbai) के लिए भूमि अधिग्रहण और आवंटन नीति को हरी झंडी दिखा दी गई है। बता दें कि मुंबई का यह नया शहर अटल सेतु (Atal Setu) के पास बसाया जाएगा।

सीएम फडणवीस ने कही ये बात 

दो दिन पहले जो कैबिनेट की बैठक हुई है, उसके बाद सीएम फडणवीस ने जर्नलिस्ट के समक्ष कहा है कि मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) को इलाके के विकास के लिए 200 वर्ग किलोमीटर भूमि सौंपी दी गई है। इस वजह से तीसरे मुंबई के कन्सेप्ट (Concept of Third Mumbai) को नई तेजी मिली है।
महाराष्ट्र कैबिनेट (maharashtra cabinet) के इस फैसले से भूमि अधिग्रहण और डिस्ट्रब्यूशन के लिए एक स्पष्ट स्ट्रक्चर मिल सकता है, जिससे इलाके में बुनियादी ढांचा पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा।

प्रोजेक्ट में जमीन वापसी योजना होगी लागू 

इस नए शहर के प्रोजेक्ट में नीति (Policy in new city project) के तहत 22.5 प्रतिशत जमीन वापसी योजना लागू की जाएगी और इसके लिए निजी जमीन आपसी सहमति से ली जाएगी। भूमि का अधिग्रहण करते समय प्रोजेक्ट प्रभावितों को विकसित भूखंड देने का प्रोविजन रहेगा। अगर 22.5 प्रतिशत के तहत जो भूखंड मिलेगा, वो अगर 40 वर्गमीटर से कम बनता है, तो ऐसे में नकद मुआवजा दिया जाने वाला है।

जानिए क्या मिलेंगे तीसरी मुंबई के लाभ 

आधिकारिक बयान के मुताबिक यह फैसला नव नियुक्त न्यू टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (New Town Development Authority)  के तहत आगामी इलाके और एमएमआरडीए द्वारा फ्यूचर में कार्यान्वित प्रोजेक्ट पर लागू किया जाएगा। बता दें कि इस नीति का मकसद एमटीएचएल के प्रभाव इलाके में नियोजित विकास को सुगम बनाना है। जान लें कि अटल सेतु मुंबई के सेवरी को नवी मुंबई के न्हावा शेवा से सीधे तौर पर कनेक्ट करता है। ‘तीसरी मुंबई’ बीजेपी सरकार का एक महत्तवपूर्ण बूनियादी स्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। इसका फायदा यह होगा कि मुंबई महानगर इलाके(Mumbai Metropolitan Region) में औद्योगिक व शहरी विस्तार के नए दौर की शुरुआत होगी।
 

Related Articles

Back to top button