28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मंत्रिगणों ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा  उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने  स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्रीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें महान क्रांतिकारियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने बलिदान से देश को आज़ादी दिलाई। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे महान देश में रहते हैं, जो स्वतंत्रता की महत्वपूर्ण गाथाओं से भरपूर है। आइए, हम सभी मिलकर इस महत्वपूर्ण दिन को यादगार बनाएं और अपने देश को महान बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में  प्रदेशवासी मेरी माटी मेरा देश तथा हर घर तिरंगा अभियान मे भाग लेकर देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रदर्शित कर रहे है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम पूरे देश में 9 अगस्त से चलाया जा रहा है जो 30 अगस्त तक चलेगा। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए वीरों को सम्मान देना है। आजादी का अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर सभी  देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान एवं एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत की गयी है। जिसके माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी भारतीय नागरिक अपने निजी आवास एवं शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को  फहरा कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की सम्मान में काफी हर्ष उल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना  रहे है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More