नई दिल्ली: राजधानी में महाराष्ट्र की सर्वांगीण छवि को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य पिछले 65 वर्षों से महाराष्ट्र परिचय केंद्र के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यालय ने विभिन्न उपक्रमों के जरिए मराठी लोगों को सहयोग प्रदान किया है। यह बात महाराष्ट्र सदन की निवासी आयुक्त और सचिव आर. विमला ने परिचय केंद्र के सौजन्य भेंट के दौरान कही।
परिचय केंद्र की प्रभारी उपनिदेशक (सूचना) मनीषा पिंगले ने श्रीमती आर. विमला का स्वागत किया। हाल ही में प्रकाशित सांसद पुस्तिका उन्हें भेंट की गई। केंद्र द्वारा अब तक किए गए विभिन्न उपक्रमों, प्रकाशनों की जानकारी दी गई। महाराष्ट्र परिचय केंद्र और महाराष्ट्र सदन के माध्यम से भविष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न उपक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर श्रीमती आर. विमला ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के पुस्तकालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध दुर्लभ पुस्तकों और संदर्भ सामग्री की प्रशंसा की। इस भेंट के दरम्यान उन्होंने अपने अभिप्राय में लिखा, “महाराष्ट्र परिचय केंद्र, नई दिल्ली की यात्रा अत्यंत संतोषजनक रही। केंद्र द्वारा प्रकाशित पुस्तकें और पुस्तकालय की सामग्री उत्कृष्ट है। केंद्र का कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है। सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं।” इस अभिप्राय के माध्यम से उन्होंने केंद्र के कार्य से संतुष्टि व्यक्त की और कर्मचारियों की सराहना की।
इस अवसर पर सूचना अधिकारी अंजु निम्सरकर कांबले, रघुनाथ सोनावणे, कमलेश पाटिल, रामेश्वर बरडे, राजेश पागदे, निलेश देशमुख, प्रशांत शिवरामे, उदयवीर, किशोर वानखेड़े, पाले, महतो, गायकवाड़, दिपक देशमुख यह अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।